CricketIndiaTrending

‘आकाश जानता है टी20 में विकेट कैसे लेते हैं’; संजू, ऋतुराज, उर्विल को आउट करके लखनऊ के युवा बॉलर ने खास अंदाज में मनाया जश्न

सीएसके के खिलाफ लखनऊ के युवा गेंदबाज आकाश सिंह ने गजब की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। आकाश सिंह ने पावरप्ले के दौरान 2 विकेट लिए जबकि उसके बाद उन्हें एक सफलता मिली। आकाश सिंह ने सीएसके की बैटिंग क्रम को बुरी तरह से प्रभावित किया और अपनी टीम के लिए शानदार काम किया। आकाश ने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को भी आउट करने में सफलता हासिल की और उन्हें आउट करने का जश्न खास अंदाज में मनाया।

‘आकाश जानता है टी20 में विकेट कैसे लेते हैं’; संजू, ऋतुराज, उर्विल को आउट करके लखनऊ के युवा बॉलर ने खास अंदाज में मनाया जश्न
‘आकाश जानता है टी20 में विकेट कैसे लेते हैं’; संजू, ऋतुराज, उर्विल को आउट करके लखनऊ के युवा बॉलर ने खास अंदाज में मनाया जश्न

संजू ऋतुराज, उर्विल को आउट करने का आकाश ने मनाया जश्न

लखनऊ के युवा बॉलर आकाश महाराज सिंह ने सीएसके के खिलाफ गजब का स्पैल डाला। उन्होंने इस मैच में अपना पहला विकेट ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लिया जिन्होंने 9 गेंदों पर 13 रन बनाए। आकाश ने ऋतुराज को निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट करवाया, लेकिन जब उन्होंने संजू सैमसन को आउट किया तब उनकी खुसी का ठिकाना नहीं रहा। संजू को आउट करने के बाद आकाश ने एक पर्ची निकाली और उसे हाथ में लेकर सबको दिखाया।

आकाश ने संजू को आउट करने के बाद जो पर्ची निकाली उस पर लिखा हुआ था कि आकाश ऑन फायर, आकाश जानता है कि टी20 गेम में किस तरह से विकेट लिया जाता है। इस मैच में संजू ने 20 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए। आकाश ने इसके बाद उर्विल पटेल को आउट किया जिन्होंने 7 गेंदों पर एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। आकाश के इन तीन विकेट ने सीएसके को इस मैच में पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। आकाश ने सभी को आउट करने के बाद पर्ची जश्न मनाया और अपनी धाक जमाई।

#AkashSingh brings the heat & #CSK‘s openers are back in the dugout! 🔥

PS: Another note makes an appearance in the celebrations! 📝#TATAIPL Race To Playoffs 2026 ➡️ #LSGvCSK | LIVE NOW 👉 https://t.co/5Mr0NV7vdi pic.twitter.com/z63rfZaJUh

— Star Sports May 15, 2026

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply