CrimeIndia

शिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट

Shirpur Son Kills Parents News: धुलिया जिले के शिरपुर शहर में शुक्रवार दोपहर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई। पत्नी के सामने अपमान किए जाने से नाराज बेटे ने अपने ही मातापिता की मुसल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

शिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
शिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट

घटना शिरपुर शहर के महावीर सोसायटी क्षेत्र में शुक्रवार, 15 मई की दोपहर हुई। मृतकों की पहचान इंदाराम महतो और उनकी पत्नी राजूदेवी महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी बेटी की शादी संपन्न कर घर लौटे थे। इसी दौरान घर में किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

पत्नी के सामने अपमान से भड़का आरोपी

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान बेटे चंदन इंदाराम महतो को इस बात का गुस्सा आ गया कि उसके मातापिता ने उसकी पत्नी के सामने कही थीं। गुस्से में उसने घर में रखा मुसल उठाया और मातापिता दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना खतरनाक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही पलों में हंसताखेलता परिवार मातम में बदल गया।

भागने की कोशिश, पड़ोसियों ने पकड़ा

हत्या के बाद आरोपी चंदन महतो मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान चीखपुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत शिरपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़े:

इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जिस बेटे को पालपोसकर बड़ा किया, उसी के हाथों मातापिता की हत्या होने से इलाके में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही शिरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद महावीर सोसायटी क्षेत्र में दहशत और हुआ है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply