India

भोजशाला फैसले पर बोले दिग्विजय सिंह- सुप्रीम कोर्ट ही करेगा पूजा को लेकर अंतिम निर्णय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोलडीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जमकर हमला बोला. वहीं भोजशाला फैसले पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भोजशाला एएसआई संरक्षित स्थल है और पूजाअनुष्ठान को लेकर अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट ही करेगा.

भोजशाला फैसले पर बोले दिग्विजय सिंह- सुप्रीम कोर्ट ही करेगा पूजा को लेकर अंतिम निर्णय
भोजशाला फैसले पर बोले दिग्विजय सिंह- सुप्रीम कोर्ट ही करेगा पूजा को लेकर अंतिम निर्णय

मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन आज आम जनता महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और गरीब होता जा रहा है, जबकि कुछ लोग लगातार अमीर बनते जा रहे हैं.

केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

उन्होंने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और घोटालों को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. दिग्विजय सिंह ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए. उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट चेयरमैन को हटाने की मांग भी की.

फैसले का किया जाएगा अध्ययन

वहीं भोजशाला मामले में इंदौर हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि फैसले का अध्ययन किया जाएगा और आगे की कार्रवाई कानून और संविधान के दायरे में रहकर ही की जाएगी. उन्होंने कहा कि भोजशाला एएसआई संरक्षित स्थल है और पूजाअनुष्ठान को लेकर अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट ही करेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply