CricketIndiaTrending

LSG vs CSK: लखनऊ ने दर्ज की एकतरफा 7 विकेट से जीत, मिचेल मार्श ने खेली धुआंधार पारी

LSG vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 59वां लीग मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में खेला गया और इस मैच को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था जिसमें सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का स्कोर बनाया था।

LSG vs CSK: लखनऊ ने दर्ज की एकतरफा 7 विकेट से जीत, मिचेल मार्श ने खेली धुआंधार पारी
LSG vs CSK: लखनऊ ने दर्ज की एकतरफा 7 विकेट से जीत, मिचेल मार्श ने खेली धुआंधार पारी

चेन्नई सुपर किंग्स की इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्होंने अपने दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों को जहां 36 के स्कोर पर गंवा दिया तो वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कार्तिक शर्मा ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ 42 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कार्तिक के पवेलियन लौटने के बाद अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे ने 16 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेलने के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर इस मैच में 187 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से गेंदबाजी में आकाश महाराज सिंह ने जहां तीन विकेट हासिल किए तो वहीं मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद ने एकएक विकेट अपने नाम किया।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम जब इस मैच में 188 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी और पहले 6 ओवर्स में स्कोर बिना किसी नुकसान के 86 रनों तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी देखने को मिली जिसमें जोश इंग्लिश 36 रन बनाकर आउट हुए, वहीं इस मैच में मिचेल मार्श के बल्ले से 90 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा निकोलस पूरन के बल्ले से 32 रनों की पारी देखने को मिली। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस टारगेट को तीन विकेट के नुकसान पर 16.4 ओवर्स में हासिल कर लिया।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग

लखनऊ सुपर जाएंट्स  मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत , मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।

चेन्नई सुपर किंग्स  संजू सैमसन , रुतुराज गायकवाड , उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

लखनऊ सुपर जाएंट्स  जोश इंग्लिश, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी।

चेन्नई सुपर किंग्स गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply