IndiaTrending

यात्रा पर टैक्स लगाने की खबरों के बीच पीएम मोदी का बडा बयान-जानें पूरी खबर

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों और संभावित आर्थिक दबावों के बीच विदेशी यात्रा पर नए टैक्स लगाए जाने की खबरों ने अचानक हलचल बढ़ा दी।

यात्रा पर टैक्स लगाने की खबरों के बीच पीएम मोदी का बडा बयान-जानें पूरी खबर
यात्रा पर टैक्स लगाने की खबरों के बीच पीएम मोदी का बडा बयान-जानें पूरी खबर

सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा तेज हो गई कि केंद्र सरकार विदेश यात्रा पर सेस या सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। हालांकि इन अटकलों पर खुद पीएम मोदी ने सामने आकर विराम लगा दिया। प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि विदेशी यात्रा पर किसी तरह का टैक्स लगाने या पाबंदी लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और इस तरह की खबरें पूरी तरह झूठी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेशी यात्रा पर किसी तरह की रोक या अतिरिक्त बोझ डालने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’ उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों के लिए ‘व्यापार करने में आसानी’ और ‘जीवन जीने में आसानी’ को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट में लगाए गए थे बड़े दावे
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि केंद्र सरकार हाई लेवल पर विदेशी यात्रा पर अस्थायी सेस, टैक्स या सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पश्चिम एशिया संकट की वजह से बढ़ रही तेल कीमतों और आयात लागत के आर्थिक असर को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है।

‘एक साल तक लागू हो सकता था प्रस्ताव’
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि अगर ऐसा कोई टैक्स लागू होता, तो उससे मिलने वाला पैसा सीधे केंद्र सरकार के पास जाता और राज्यों के साथ साझा नहीं किया जाता। साथ ही यह प्रस्तावित व्यवस्था करीब एक साल तक लागू रह सकती थी। हालांकि वित्त मंत्रालय की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

PM मोदी ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप
प्रधानमंत्री के बयान के बाद विदेशी यात्रा पर टैक्स लगाए जाने को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर लगभग विराम लग गया है। पीएम मोदी ने साफ संकेत दिया कि सरकार लोगों के लिए यात्रा और व्यापार को आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है, न कि नए आर्थिक बोझ डालने की।

पश्चिम एशिया संकट का वैश्विक असर
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतारचढ़ाव देखा जा रहा है। इसका असर भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। इसी बीच संभावित आर्थिक कदमों को लेकर अटकलें तेज हुई थीं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के बयान ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल विदेशी यात्रा पर किसी नए टैक्स या सरचार्ज की कोई योजना नहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply