ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंटस की टीम पहले ही आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है, लेकिन अब एलएसजी की टीम बाकि टीमों का खेल बिगाड़ने वाली है. एलएसजी ने कल रात चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी. एलएसजी ने इस मैच को एकतरफा तरीके से जीता. एलएसजी की टीम ने इस मैच को 16.4 ओवरों में ही 7 विकेट से जीत लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए नही आए. ऋषभ पंत ने अपने से पहले निकोलस पूरन, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी को बल्लेबाजी के लिए भेजा. अब ऋषभ पंत ने इसके पीछे की वजह बताई है.
Rishabh Pant ने अपने से पहले इन बल्लेबाजों से कराई बल्लेबाजी
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG के लिए ओपनर बल्लेबाजो ने 135 रनों की साझेदारी की. ये दोनों बल्लेबाज 135 रनों पर ही आउट हुए. इसके बाद निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए और अंत तक नाबाद रहे. वहीं नंबर 4 पर ऋषभ पंत की जगह पर अब्दुल समद बल्लेबाजी के लिए आए और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया.
अब्दुल समद के आउट होने के बाद भी ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए नही आए और मुकुल चौधरी को भेजा, मुकुल ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर 10 गेंदों में 13 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. निकोलस पूरन इस दौरान 17 गेंदों में 32 रन बनाए. ऋषभ पंत को पुरे मैच के दौरान पैड पहने ड्रेसिंग रूम में देखा गया.
ऋषभ पंत ने बताया क्यों नही की CSK के खिलाफ बल्लेबाजी
ऋषभ पंत बारबार सोच रहे थे कि उन्हें ऐसा करना चाहिए या नहीं, क्योंकि वह अभी भी मैदान पर उतरना चाहता थे. उन्होंने कहा कि कभीकभी टीम के थिंक टैंक के फैसलों का सम्मान करना पड़ता है.



