Bihar

शादी के खिलाफ था परिवार तो कपल ने चुनी मौत, कहा- दूसरा रास्ता नहीं… पत्नी की बच गई जान

‘सॉरी मम्मीपापा, हम लोग एक गलत कदम उठाने जा रहे हैं. आप लोगों ने हमारी शादी नहीं करवाई, इसलिए हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा. लड़की के घर वाले कहते थे कि अगर शादी करोगे तो जान से मार देंगे. इसलिए हम खुद मर जा रहे हैं. हमसे हुई हर गलती के लिए माफ कर दीजिए. सॉरी…’ भागलपुर के कहलगांव में मरने से पहले नवविवाहित युवक ने यह दर्दनाक वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी मां को भेजा था. इसके कुछ देर बाद प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने जहर खा लिया. इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी नवविवाहिता पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.

शादी के खिलाफ था परिवार तो कपल ने चुनी मौत, कहा- दूसरा रास्ता नहीं… पत्नी की बच गई जान
शादी के खिलाफ था परिवार तो कपल ने चुनी मौत, कहा- दूसरा रास्ता नहीं… पत्नी की बच गई जान

घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के शिवकुमारी पहाड़ मोहल्ले की है. शुक्रवार शाम करीब 4 बजे प्रेमी युगल ने शादी के बाद जहर खा लिया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था और फोन पर लगातार बातचीत होती थी. शुक्रवार को दोनों ने शादी करने का फैसला किया.

जानकारी के अनुसार, युवक ने युवती को अपने कमरे में बुलाया, जहां दोनों ने शादी की. जब लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद युवक जहर लेकर आया और दोनों ने उसे खा लिया. घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे मायागंज अस्पताल के फैब्रिकेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया है.

मृतक की पहचान अमडंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर निवासी सुभाष कुमार सिंह के पुत्र लक्ष्मीकांत कुमार के रूप में हुई है. वहीं युवती की पहचान बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के जबरा गांव निवासी कुलदीप मंडल की पुत्री अमृता कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, अमृता अपने नाना नित्यानंद सिंह के घर अदलपुर में रह रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरा हुआ था.

अस्पताल में भर्ती अमृता कुमारी ने बताया, हम दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. मेरे मातापिता कहते थे कि शादी करोगे तो मार देंगे, इसलिए हम लोगों ने जहर खा लिया.

वहीं मृतक के पिता सुभाष सिंह ने कहा, हम कपड़ा फेरी का काम करते हैं. चार महीने पहले से प्रेम प्रसंग की जानकारी थी, लेकिन यह नहीं पता था कि बेटा ऐसा कदम उठा लेगा. अगर बेटा शादी करके घर आ जाता तो हम दोनों को स्वीकार कर लेते, लेकिन हम उन्हें मरने नहीं देते. इधर, घटना के बाद मां का रोरोकर बुरा हाल है.

मामले पर अमडंडा थाना अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों से पूछताछ की गई है. लक्ष्मीकांत के दादा ने बताया कि घटना कहलगांव के शिवकुमारी पहाड़ स्थित घर में हुई. परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply