IndiaTrending

Best Place Explore In Shimla: मॉल रोड हुआ पुराना! शिमला में जरूर घूमें ये जगहें, जन्नत हैं नजारे

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला यहां का सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है. यहां पर स्थित मॉल रोड को इस शहर का दिल कहा जाता है. मॉल रोड से चारों तरफ ऊंचे पहाड़ों के शानदार नजारे दिखते हैं तो वहीं टाउन हॉल और रिज सिटी के पैनोरमिक व्यू के लिए पसंद किया जाता है. इसके अलावा यहां पर सड़कों के किनारे रेस्टोरेंट, कैफै, ऊनी कपड़ों, हस्तशिल्प, ट्रेडिशनल जूलरी और बुक्स की दुकाने हैं जो टूरिस्ट को खूब भाती हैं. इसी वजह से यहां भीड़ भी काफी रहती है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे उन जगहों के बारे में जो नेचुरल ब्यूटी से भरी पड़ी हैं और यहां आप सुकून के साथ वक्त बिता सकते हैं.

Best Place Explore In Shimla: मॉल रोड हुआ पुराना! शिमला में जरूर घूमें ये जगहें, जन्नत हैं नजारे
Best Place Explore In Shimla: मॉल रोड हुआ पुराना! शिमला में जरूर घूमें ये जगहें, जन्नत हैं नजारे

शिमला में जब आप किसी से घूमने की जगह की बात करते हैं तो वो मॉल रोड का नाम जरूर लेगा.दरअसल ये एक ऐसी जगह है जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता होता है. इस समर सीजन अगर आप भी शिमला जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि किन जगहों को एक्सप्लोर करना चाहिए. यहां को मनोरम दृश्यआ पीक गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बना देंगे.

कुफरी को करें एक्सप्लोर

आप शिमला से कुछ ही दूरी पर स्थित कुफरी जा सकते हैं. गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहाना होता है. फ्रेश ठंडी हवा आपके मन को खुश कर देगी. इसके अलावा यहां से हिमालय के सुंदर दृश्य दिखाई देते हैं. घुड़सवारी से लेकर आप यहां पर जिपलाइनिंग, बंजी इंजेक्शन जैसी एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं. कुफरी में आप फन वर्ल्ड में गोकार्टिंग, हिमालयन नेचर पार्क जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर करें.

ग्लेन फॉरेस्ट के नजारे हैं शानदार

अगर आप प्रकृति के बीच ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां पर भीड़ न हो और बिल्कुल शांति महसूस हो तो ग्लेन फॉरेस्ट एक स्पॉट है. यहां पर ऊंचेऊंच चीड़ और देवदार के पेड़ों का नजारा तो शानदार होता ही है. इसके अलावा यहां का शांत एनवायरेंट आपको भीतर तक सुकून पहुंचाता है.

टॉय ट्रेन का सफर करें

आप अगर शिमला जाएं तो कालकाशिमला टॉय ट्रेन का सफर जरूर करें. ये ट्रेन सुरंगों, पुलों से होकर गुजरती है और दौरान हरियाली से भरी घाटियों के बीच का सफर आपकी लाइफ में बेहद यादगार पलों में से एक बन जाएगा. गर्मियों में ये जगह बेहद सुंदर लगती है और ठंडक भरी हवाएं आपके चेहरे को छुएंगी तो ये सफर और भी शानदार बन जाएगा.

View this post on Instagram

A post shared by Sonia Pahadisoul

जाखू मंदिर

आपको शिमला में जाखू मंदिर भी जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए. इससे आपकी ट्रिप में अध्यात्मिक एक्सपीरियंस एड होगा और ये जगह भी बेहद खूबसूरत है. यहां पर तकरीबन 108 फीट की हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है. आपको तकरीबन 2.5 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी होगी या फिर आप टैक्सी ले सकते हैं. सबसे लोकप्रिय है जाखू रोपवे. इससे आप 5 से 6 मिनट में मंदिर पहुंच जाएंगे. चारों तरफ घने देवदार के वृक्ष हैं और ये यहां की सबसे ऊंची जगह जाखू पहाड़ी पर स्थित है.

View this post on Instagram

A post shared by PT Himanshu Sharma

चैडविक फॉल्स है कमाल जगह

अगर आपके पास ट्रैवल करने का थोड़ा टाइम हो तो आपको शिमला में चैटफिक फॉल्स एक्सप्लोर करना चाहिए. ये जगह तकरीबन 6 किलोमीटर दूरी पर पड़ती है. ये एक पिकनिक स्पॉट है जहां पर झरने का नजारा शानदार होता है. 100 फीट की ऊंचाई से गिरता हुआ ये झरना आपको चिलचिलाती गर्मी में भी राहत दिलाएगा और ये जगह फोटोजेनिक भी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply