BollywoodIndiaTrending

‘मैंने अपनी लाइफ में कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी’, सलमान खान का दावा: कलाई पर बंधी करोड़ों की घड़ियां लेते हैं दोस्तों से उधार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर चर्चाओं का हिस्सा बने रहते हैं। कभी उनका अभिनय, तो कभी उनकी फ्लॉप मूवीज लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। इसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी में कभी कोई स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं है।

‘मैंने अपनी लाइफ में कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी’, सलमान खान का दावा: कलाई पर बंधी करोड़ों की घड़ियां लेते हैं दोस्तों से उधार
‘मैंने अपनी लाइफ में कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी’, सलमान खान का दावा: कलाई पर बंधी करोड़ों की घड़ियां लेते हैं दोस्तों से उधार

वैरायटी इंडिया द्वारा इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में सलमान ने कहा, “मैंने अपने पूरे जीवन में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन कभी पढ़ी नहीं हैं।” जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि सलमान ने ‘बागी’, ​​’वीर’ और ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, “आप मुझे जो घड़ियां पहने हुए देखते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वे घड़ियां मेरी हैं। या तो वे किसी दोस्त की हैं या किसी और की।”

जब ‘सिकंदर’ की स्किप्ट में किया गया बदलाव

सलमान खान ने हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में एक स्पेशल कैमियो किया, लेकिन उनका आखिरी फुललेंथ रोल एआर मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ में था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म फ्लॉप होने के बाद, फिल्ममेकर ने सुपरस्टार के साथ काम करने की चुनौतियों, उनके शूट के लिए देर से आने और खासकर स्क्रिप्ट में आखिरी समय में किए गए बदलावों के बारे में खुलकर बात की।

वलाइपेचु वॉयस पर बात करते हुए, मुरुगादॉस ने कहा, “एक स्टार के साथ शूट करना आसान नहीं है। दिन के सीन भी, हमें रात में शूट करना पड़ता था क्योंकि वह रात 8 बजे तक ही सेट पर आते थे। हम ऐसे लोग हैं जिन्हें सुबह जल्दी शूटिंग करने की आदत है, लेकिन वहां चीजें ऐसे नहीं चलतीं। इसके अलावा, कई लोग स्क्रिप्ट में सेट पर बहुत सारे स्पॉट बदलाव का सुझाव देते थे।”

इसके बाद सलमान ने मुरुगादॉस की बातों का जवाब दिया। उन्होंने बिग बॉस के एक एपिसोड के दौरान इन बातों पर बात की। बातचीत तब शुरू हुई जब शो में गेस्ट के तौर पर आए कॉमेडियन रवि गुप्ता ने सलमान से उन फिल्मों के नाम बताने को कहा जिन्हें करने का उन्हें अफसोस है। दबंग खान ने कहा, “नहीं कोई नहीं है… लोग कहते हैं सिकंदर पर मैं नहीं मानता, उसका प्लॉट बहुत अच्छा था।”

फिर सलमान खान ने प्रोडक्शन के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए कहा, “लेकिन क्या है ना, मैं सेट पर रात के 9 बजे पहुंचता था, तो उसमें गड़बड़ हो गई। मेरी पसलियां टूटी थी, इसने जो हमारे डायरेक्टर साहब हैं उन्होंने ये कहा। लेकिन उनकी पिक्चर अभी रिलीज हुई है, जिसमें एक्टर 6 बजे पहुंचता था।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply