IndiaTrending

मीठा खाने का है मन तो घर पर बनाएं दानेदार बेसन के लड्डू, इन चीजों की मदद से मिलेगा हलवाई जैसा स्वाद

Besan Ke Laddu ki Recipe: कई बार खाना खाने के बाद लोगों को मीठा खाने का मन करता है ऐसे में घर पर बनी मिठाई से बेहतर क्या विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप घर पर बेसन के लड्डू की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

मीठा खाने का है मन तो घर पर बनाएं दानेदार बेसन के लड्डू, इन चीजों की मदद से मिलेगा हलवाई जैसा स्वाद
मीठा खाने का है मन तो घर पर बनाएं दानेदार बेसन के लड्डू, इन चीजों की मदद से मिलेगा हलवाई जैसा स्वाद

भारतीय घरों में बेसन के लड्डू को पारंपरिक मिठाई के रूप में पसंद किया जाता है। खासकर लोगों को दानेदार बेसन के लड्डू का स्वाद बहुत पसंद आता है। किसी खास मौके, पूजापाठ या त्योहारों पर इसे बनाया जाता है लेकिन कई बार कुछ लोगों को यह शिकायत रहती है कि लड्डू हलवाई जैसा नहीं बनता है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स और सही सामग्री की मदद से घर पर स्वादिष्ट लड्डू तैयार किया जा सकता है।

सही बेसन का चुनाव

दानेदार बेसन का लड्डू बनाने के लिए सबसे जरूरी होता है सही बेसन को चुनना। मोटा बेसन या लड्डू वाला बेसन इस्तेमाल करने से दानेदार टेक्सचर आता है। अगर आपके पास सामान्य बेसन है तो उसमें थोड़ा सूजी मिला सकते हैं। इसके अलावा शुद्ध घी का इस्तेमाल करने से लड्डुओं का स्वाद दोगुना हो सकता है।

सामग्री

बेसन 2 कप
देसी घी 1/2 कप
चीनी का बूरा 1 कप
ड्राई फ्रूट्स
इलायची

बनाने का तरीका

लड्डू बनाने के लिए बेसन की मात्रा में ही घी लेना है। अब कढ़ाई में घी डालें और जब यह गर्म हो जाए तो बेसन को इसमें मिलाएं और इसे चलाते रहें। बेसन को धीमी आंच पर बेसन को भुनना है। तेज आंच पर बेसन भूनने से यह जल सकता है और स्वाद भी कच्चा रह जाता है। हल्का भूरा होने पर इसमें खुशबू आने लगेगी। इस दौरान घी को धीरेधीरे डालें और बेसन को पकाएं।

जब बेसन अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें चीनी का बूरा डालें और इसे अच्छी तरह से चलाएं। बेसन में खड़ी चीनी का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि इससे लड्डू बंधते नहीं हैं। गैस से कढ़ाई को उतार लें और इस मिश्रण को चलाते रहें। लड्डू में ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं जो स्वाद को बढ़ाने में मदद करेगा। अब हल्के गर्म मिश्रण से लड्डू तैयार करें।

इस तरह से घर पर बेसन के लड्डू तैयार कर सकते हैं जो आपके मीठे की क्रेविंग को दूर कर सकता है। घर का घी और ड्राई फ्रूट्स लड्डू का स्वाद बढ़ाने में मदद करेगा। अगर आप हलवाई जैसा स्वाद चाहते हैं तो इस तरीके से बेसन के लड्डू तैयार कर सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply