DharamIndiaTrending

Vastu Tips: बाथरूम में भूलकर भी न रहने दें ये एक चीज, घर में नहीं टिकता पैसा, बढ़ते हैं बेवजह के खर्च!

Bathroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की माने तो बाथरूम से जुड़ी कुछ आदतें घर के माहौल और धन की आवक पर असर डाल सकती हैं। कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका नकारात्मक प्रभाव परिवार की सुखशांति पर होने लगता है। बाथरूम में रखी खाली बाल्टी भी उन्हीं में से एक है। अक्सर घर के बड़ेबुजुर्ग कहते हैं कि बाल्टी को हमेशा भरकर रखना चाहिए। लोग अंधविश्वास समझकर नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन ये घर में कंगाली की वजह बन सकती है। जानिए कैसे…

Vastu Tips: बाथरूम में भूलकर भी न रहने दें ये एक चीज, घर में नहीं टिकता पैसा, बढ़ते हैं बेवजह के खर्च!
Vastu Tips: बाथरूम में भूलकर भी न रहने दें ये एक चीज, घर में नहीं टिकता पैसा, बढ़ते हैं बेवजह के खर्च!

घर में नहीं टिकता पैसा

वास्तु में पानी को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि अगर बाथरूम में बाल्टी खाली पड़ी रहती है, तो यह आर्थिक तंगी का संकेत देती है। ऐसी स्थिति में घर में पैसा टिकने में परेशानी हो सकती है और फिजूल खर्च बढ़ने लगते हैं। ऐसे में बाथरूम में रखी बाल्टी को इस्तेमाल करने के बाद पानी से भरकर रखना चाहिए। पानी भरी बाल्टी को बरकत और खुशहाली का प्रतीक होती है।

घर में आती है नकारात्मकता

बाथरूम ऐसी जगह होती है जहां नकारात्मक ऊर्जा जल्दी बनती है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार खाली बाल्टी इस नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इसका असर से लोगों में चिड़चिड़ापन, तनाव और छोटीछोटी बातों पर विवाद बढ़ सकते हैं।

ग्रहों के संतुलन पर असर

वहीं, ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो इसमें पानी का संबंध चंद्रमा से और सफाई का संबंध शनि देव से माना गया है। अगर बाथरूम गंदा हो या बाल्टी खाली रखी जाए, तो इससे इन दोनों ग्रहों का संतुलन बिगड़ सकता है। मान्यता है कि इसकी वजह से बनते काम रुकने लगते हैं और व्यक्ति को भाग्य का साथ कम मिलने लगता है।

साफसुथरा बाथरूम

मनोविज्ञान के अनुसार साफ और व्यवस्थित जगह मन को सुकून देती है। भरी हुई बाल्टी इस बात का संकेत मानी जाती है कि व्यक्ति अपने संसाधनों को सही तरीके से संभाल रहा है। वहीं, बिखरा हुआ बाथरूम और खाली बाल्टी लापरवाही और अव्यवस्था को दर्शाते हैं।

अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय

वास्तु अनुसार, रात में सोने से पहले बाल्टी में साफ पानी भरकर रखना शुभ माना जाता है। अगर बाल्टी खाली रखनी पड़े, तो उसे धोकर उल्टा करके रखना बेहतर बताया गया है। इसके अलावा बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी का इस्तेमाल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला माना जाता है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply