पाकिस्तान ने फातिमा सना की अगुआई में इंग्लैंड और वेल्स में अगले महीने होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में पांच ऐसी खिलाड़ी हैं जो पहली बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में उतरेंगी। चयनकर्ताओं ने शनिवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

यह टीम विश्व कप से पहले आयरलैंड में होने वाली त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी हिस्सा लेगी, जिसमें वेस्टइंडीज तीसरी टीम होगी। एमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीं शमीम, साइरा जबीन और तस्मिया रुबाब पहली बार महिला टी20 विश्व कप खेलने जा रही खिलाड़ियों में शामिल हैं। पाकिस्तान अपना विश्व कप अभियान 14 जून को बर्मिंघम में भारत के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगा।
पाकिस्तान महिला टीम
फातिमा सना , आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी , नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीं शमीम, सादिया इकबाल, साइरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के मैच
पाकिस्तान बनाम भारत, 14 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम।
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, 17 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम।
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, 20 जून, हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 23 जून, हेडिंग्ले, लीड्स।
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, 27 जून, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल।
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम
इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। भारत के इस स्क्वाड में महिला प्रीमियर लीग की कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। ।
महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल
हिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। ।



