IndiaTrending

बुरी खबरः पीएम मोदी बोलेः हालात नहीं बदले तो गरीबी के दलदल में फंसेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई।

बुरी खबरः पीएम मोदी बोलेः हालात नहीं बदले तो गरीबी के दलदल में फंसेंगे
बुरी खबरः पीएम मोदी बोलेः हालात नहीं बदले तो गरीबी के दलदल में फंसेंगे

मोदी ने कहा कि आज मानवता के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। ये दशक आपदाओं का दशक बन गया है। दुनिया पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते कई दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा और दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी।

नीदरलैंड में भारतीय मूल का सूरीनामी समुदाय चर्चा में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान वहां रहने वाला सूरीनामीहिंदुस्तानी समुदाय खास चर्चा में रहा।

यह समुदाय उन भारतीयों के परिवारों से जुड़ा है जिन्हें करीब 153 साल पहले बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल से काम के लिए सूरीनाम भेजा गया था। बाद में इनमें से कई लोग नीदरलैंड आकर बस गए। आज भी यह समुदाय अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संभालकर रखे हुए है। हेग शहर में रहने वाले लोग अब भी भोजपुरी और अवधी से जुड़ी “सरनामी” भाषा बोलते हैं।

यहां भारतीय संगीत, भजन और भोजपुरी गीत काफी लोकप्रिय हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भी लोगों ने कथक, गरबा और भोजपुरी गीत पेश किए। करीब दो लाख सूरीनामीहिंदुस्तानी लोग आज नीदरलैंड में रहते हैं। उन्हें यूरोप में भारतीय मूल का सबसे पुराना बड़ा समुदाय माना जाता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply