कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर बल्लेबाज फिन एलन ने 2026 के 60वें मैच में गुजरात के खिलाफ जोरदार बैटिंग की। फिन ने इस मैच में 35 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली और इस दौरान 10 छक्के और 4 चौके भी लगाए। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 265.71 का रहा और उन्होंने गुजरात के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास भी लगाई। फिन ने अपनी पारी में 10 छक्के लगाए और अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की खास लिस्ट में शुमार हो गए यानी इन दोनों की बराबरी भी कर ली।

फिन एलन ने की वैभवअभिषेक की बराबरी
फिन ने गुजरात के खिलाफ इसी सीजन के 60वें मैच में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाए। इस लीग में उन्होंने दूसरी बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया। अब की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिन ने वैभव और अभिषेक की बराबरी भी कर ली। फिन से पहले ये दोनों भी इस लीग में दो बार ये कमाल किया है। यानी आईपीएल में एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के सबसे ज्यादा बार लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में फिन अब वैभव और अभिषेक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने ऐसा 4 बार किया था।
आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स
4 क्रिस गेल
2 अभिषेक शर्मा
2 वैभव सूर्यवंशी
2 फिन एलन
फिन ने खुद के रिकॉर्क की कर ली बराबरी
फिन एलन ने की एक पारी में केकेआर के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में खुद के रिकॉर्ड की बराबरी की। गुजरात के खिलाफ उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के लगाए जबकि इससे पहले यानी इसी सीजन में उन्होंने दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी अपनी पारी के दौरान कुल 10 छक्के लगाए थे। केकेआर के लिए इस लीग में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल ब्रेंडन मैकुलम ने साल 2008 में किया था और कुल 13 छक्के लगाए थे। मैकुलम का रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है। इस लिस्ट में आंद्र रसेल एक पारी में 11 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने ऐसा साल 2018 में सीएसके के खिलाफ किया था।
IPL की एक पारी में KKR के किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के
13 छक्के ब्रेंडन मैकुलम बनाम RCB, बेंगलुरु, 2008
11 छक्के आंद्रे रसेल बनाम CSK, चेन्नई, 2018
10 छक्के फिन एलन बनाम DC, दिल्ली, 2026
10 छक्के फिन एलन बनाम GT, कोलकाता, 2026
वैभवप्रियांश ओपनर, तिलक वर्मा नंबर 3; श्रीलंकाअफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग 11
तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए टीम श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी। इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह की हो सकती है।



