CricketIndia

IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य

KKR vs GT 1st Inning Highlight: कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 60वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। केकेआर के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में गुजरात टाइटंस के सामने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। केकेआर के लिए फिन एलन के बाद कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य

शतक से चूके फिन एलन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिन एलन से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को बेहतरीन शुरुआत दी, लेकिन वो शतक से चूक  न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 10 लंबे छक्के शामिल रहे। शुरुआत से ही एलन ने आक्रामक अंदाज अपनाया और गुजरात के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

इसके साथ ही फिन एलन ने आईपीएल 2026 में अपने 27 छक्के लगा डाले हैं। इसके साथ ही वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड फिल सॉल्ट के नाम था, जिन्होंने 2024 सीजन में 24 छक्के लगाए थे। एलन ने शानदार अंदाज में उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply