CricketIndiaTrending

पाकिस्तान के दावे की निकली हवा, IPL Final देखने का मोहसिन नकवी को नहीं मिला है न्यौता

आईसीसी की दोहा में मार्चअप्रैल 2026 आयोजित होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग को वेस्ट एशिया में जारी तनाव के चलते उस समय टाल दिया गया था, जिसे अब 30 और 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा और इसी को लेकर 16 मई को ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी को इस मीटिंग में हिस्सा लेने और आईपीएल फाइनल मैच देखने के लिए न्यौता भेजा गया है, लेकिन अब पूरी स्थिति को बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें ये साफ हो गया है कि पीसीबी चीफ मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आएंगे।

पाकिस्तान के दावे की निकली हवा, IPL Final देखने का मोहसिन नकवी को नहीं मिला है न्यौता
पाकिस्तान के दावे की निकली हवा, IPL Final देखने का मोहसिन नकवी को नहीं मिला है न्यौता

आईपीएल फाइनल मैच देखने का नहीं मिला है न्यौता

अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी की बैठक में वर्ल्ड क्रिकेट के कई बड़े क्रिकेट प्रमुख शामिल होंगे, जिसमें पहले रिपोर्ट आई थी कि मोहसिन नकवी को इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए और साथ ही आईपीएल 2026 फाइनल मैच देखने  के लिए भी न्यौता भेजा गया है और उन्होंने इस प्रस्ताव को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेज दिया है। अब समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार नकवी को आईपीएल फाइनल मुकाबला देखने के लिए कोई न्यौता नहीं भेजा गया है। वह आईसीसी की होने वाली इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे। आईसीसी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए वर्चुअल शामिल होने की सुविधा पहले से मौजूद है। नकवी उन तीन सदस्यों देशों में शामिल हैं जो आईसीसी की होने वाली इस मीटिंग में ऑनलाइन शामिल होंगे।

WTC के भविष्य सहित कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की होने वाली आईसीसी की इस मीटिंग के मुद्दों को लेकर बात की जाए तो इसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के भविष्य को लेकर जहां चर्चा की जाएगी तो इसके अलावा क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। आईसीसी की ये हर तीन महीने में होने वाली मीटिंग का हिस्सा है। बता दें कि अभी WTC का चौथा संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें पूर्ण सदस्य देशों में सिर्फ 9 देशों को ही इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply