Mahagaon Police Station News: यवतमाल महागांव सं महागांव थाना क्षेत्र के ऊटी गांव में 3 मई 2026 की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने मेडिकल व्यवसायी के घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया था। इस घटना की जांच के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया था। इसी बीच अब महागांव पुलिस क्षेत्र में गुप्तधन के नाम पर सस्ते सोने के कॉइन बेचने का लालच देकर गडचिरोली निवासी एक युवक से 10 लाख 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सात आरोपी अब भी फरार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गडचिरोली निवासी संदीप रामचंद्र खोब्रागडे 34 को कुछ अज्ञात लोगों ने कम कीमत में गुप्तधन से निकाले गए सोने के कॉइन बेचने का झांसा दिया।
ठगी का एहसास
आरोपी उसे महागांव क्षेत्र के दहिसावली रोड पर बुलाकर ले गए। वहां पहले उससे 10 लाख 80 हजार रुपये ले लिए गए और इसके बाद गिरोह के कुछ सदस्य बनकर मौके पर रेड डालने का नाटक करने लगे। खुद को पुलिस से घिरा समझकर संदीप खोब्रागडे घबराकर वहां से भाग निकले। बाद में उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
ये भी पढ़े:
ऊटी चोरी प्रकरण अब भी अनसुलझा
महागांव तहसील के ऊटी गांव में 2 मई 2026 की रात गजानन मेडिकल के संचालक राजू गावंडे के घर में चोरी कर लाखों रुपये का सामान लूट लिया गया था। मामले की जांच के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया था, लेकिन पखवाड़ा बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नए पुलिस अधीक्षक को महागांव क्षेत्र में खुलेआम चल रहे अवैध धंधों पर कर भयमुक्त वातावरण तैयार करना चाहिए, ताकि लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो सके।



