India

पीवी कुलकर्णी, मनीषा मंधारे से वाघमारे तक… NEET पेपर लीक की कलंक कथा के कितने किरदार?

NEET पेपर लीक मामले की जांच CBI कर रही है. अब तक इस मामले में CBI 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. जांच में रोज नए खुलासे और नए किरदार भी सामने आ रहे हैं. CBI फुल एक्शन मोड में है. पिछले करीब 24 घंटों में 6 जगहों पर छापामारी की गई है. इसी दौरान CBI की टीम ने पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है. मनीषा मंधारे को दिल्ली में CBI हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले CBI मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी और वाघमारे समेत 8 लोगों को दबोच चुकी है.

पीवी कुलकर्णी, मनीषा मंधारे से वाघमारे तक… NEET पेपर लीक की कलंक कथा के कितने किरदार?
पीवी कुलकर्णी, मनीषा मंधारे से वाघमारे तक… NEET पेपर लीक की कलंक कथा के कितने किरदार?

CBI का दावा है कि मनीषा मंधारे NEET परीक्षा के लिए NTA के एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा थी. पिछले दो दिन में दो शिक्षक की गिरफ्तारी हुई है. इससे पहले शुक्रवार को पुणे के टीचर PV कुलकर्णी को गिरफ्तार किया गया था. उसे मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. और शनिवार को पुणे की मनीषा को गिरफ्तार किया गया है. कुल मिलाकर देखें तो NEET 2026 पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र मॉड्यूल की बड़ी भूमिका थी. अब नई जानकारियों के आधार पर आपको पूरी कहानी बताते हैं.

कोड वर्ड में NEET पेपर की सौदेबाजी

केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच में पता चला है कि महाराष्ट्र के पांच जिलों तक नेटवर्क फैला था. प्रदेश के पुणे, अहिल्यानगर, नासिक, लातूर और बीड तक नेटवर्क एक्टिव मोड में था. इसके बाद बीड होते हुए गुरुग्राम, राजस्थान तक पेपर की बिक्री हुई. लीक पेपर छात्रों के बीच पहुंचाया गया. सूत्रों के अनुसार कोड वर्ड में NEET गेस पेपर की सौदेबाजी की जाती थी. आपको बता दें लीक पेपर को ही गेस पेपर कहा जाता था.

बताया जा रहा है PV कुलकर्णी कई वर्षों से नीट का पेपर सेट करता था. वो पेपर सेटिंग से जुड़े NTA के राष्ट्रीय पैनल में था. पूछताछ में ये पता चला है कि आरोपी धनंजय ने टेलीग्राम के जरिए पेपर शुभम खैरनार तक नासिक पहुंचाया था. शुभम ने पेपर गुरुग्राम के यश यादव को टेलीग्राम पर भेजे थे. इसके बाद यश यादव ने राजस्थान में एक परिवार को पेपर 10 लाख में बेचा था.

पेपर लीक में मनीषा मंधारे की बड़ी भूमिका

CBI जांच में अबतक कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप..बैंक स्टेटमेंट, मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक और कागजी दस्तावेजों की गहराई से जांच की जा रही है. वहीं मारस्टरमाइंड PV कुलकर्णी के बाद शनिवार को महिला टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है. मनीषा मंधारे पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर है. सूत्रों के अनुसार बायोलॉजी पेपर लीक में मनीषा की बड़ी भूमिका है. NTA ने परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था.

बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक इसकी पूरी पहुंच थी. पुणे में ये घर पर छात्रों के लिए खास कोचिंग क्लासेस चलाई थी. बड़ी बात ये है कि अपनी कोचिंग क्लासेस में बॉटनी और जूलॉजी के संभावित सवाल छात्रों को बताए थे. नोटबुक में लिखवाया और किताबों में मार्क भी करवाया था. दावा है सवालों वाली इस संभावित लिस्ट से ज्यादातर सवाल NEETUG परीक्षा के पेपर में थे.

CBI की गिरफ्त में मास्टरमाइंड PV कुलकर्णी

जांच में पता चला है कि PV कुलकर्णी की कोचिंग क्लास से NEET का पहला गेस पेपर निकला था. हालांकि इस पूरी कहानी में एक और महिला किरदार है. उसका नाम है मनीषा मंधारे है. मनीषा पहले से ही CBI की गिरफ्त में है. वहीं, NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी और उसकी सहयोगी मनीषा को CBI ने शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 10 दिनों की CBI कस्टडी में भेजा गया.

मनीषा वाघमारे ने पेपर लीक का नेटवर्क किया तैयार

आपको बताते हैं कैसे PV कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे मिलकर पेपर लीक वाली सेटिंग करते थे. मनीषा को आरोपी PV कुलकर्णी ने पार्टनर बनाया था. मनीषा वाघमारे पुणे में ब्यूटी पार्लर चलाती थी. ब्यूटी पार्लर की आड़ में NEET,JEE सीईटी पेपर लीक के नेटवर्क का काम करती थी.

बताया तो ये भी जा रहा है कि मनीषा ने NEET एग्जाम के लिए टीम बनाई थी. कोचिंग इंस्टीट्यूट,कॉर्डिनेटर, मेडिकल कंसल्टेंसी चलाने वालों की एक टीम तैयार की थी. टीम में धनंजय लोखंडे,शेषराव अम्बे,मोहक पराड़करनमन नाम का एक लड़का शामिल था. ये सभी इस मामले में आरोपी हैं.

मास्टरमाइंड कुलकर्णी ने दिया था संदेश

NEET परीक्षा के प्रश्नों को लेकर कुलकर्णी ने संदेश दिया था. “रट्टा मार लेना,मेरी बात भूलना मत,जो भूला वो चूका”. NEET पेपर लीक मामले में जयपुर से बड़ी जानकारी आ रही है. इस केस में गिरफ्तार दिनेश बिवाल की भतीजी दो दिन से लापता है. वो SMS मेडिकल कॉलेज की फर्स्ट ईयर MBBS छात्रा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां अब इससे जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर सकती है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply