
Don Vinay Tyagi: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया डॉन विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। हरिद्वार में हुए हमले के बाद से वह वेंटिलेटर पर था। आज एम्स में उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। गौरतलब है कि तीन दिन पहले हरिद्वार में उस समय बदमाशों ने उस पर हमला किया था, जब पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी।
एक पुल पर पुलिस वाहन को घेरकर नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में ही बदमाश कई राउंड गोलियां चलाते रहे और मौके से फरार हो गए। बुधवार को हुई इस गोलीबारी के बाद विनय त्यागी को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। बीते दो दिनों से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर था, लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।
कई राज्यों में फैला था विनय त्यागी का अपराध नेटवर्क
विनय त्यागी एक कुख्यात अपराधी था, जिसका नेटवर्क उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र तक फैला हुआ था। गिरफ्तारी से पहले वह अलग-अलग राज्यों में छिपकर पुलिस को चकमा देता रहा। त्यागी के खिलाफ हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और अपहरण समेत करीब 60 आपराधिक मामले दर्ज थे। बेहद कम उम्र में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे अपने गिरोह को मजबूत करते हुए कई राज्यों तक फैलाया। बताया जाता है कि वह एक राज्य से दूसरे राज्य में हथियारों की सप्लाई भी करता था और उसके गिरोह में दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।
खबर अपडेट की जा रही है…



