IndiaUttar Pradesh

Weather Updates: उत्तर भारत में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, ऐसा रहेगा पूरे दिन मौसम

North India Faces Double Whammy Of Cold And Pollution Weather Will Remain Like This Throughout The Day

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में सर्दी काफी बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड और प्रदूषण जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। आईएमडी के अनुसार मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। ठंड, कोहरा और प्रदूषण की त्रिकोणीय मार से उत्तर भारत प्रभावित है। आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में ज्यादा राहत की उम्मीद उम्मीद नहीं है।

आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री और अधिकतम 20 से 22 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी कम रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में है। यह 300 से 400 के बीच है। सीपीसीबी के अनुसार कई इलाकों में PM2.5 स्तर उच्च होने से सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ा है। ग्रैप प्रतिबंधों में ढील के बावजूद कम हवा की गति से प्रदूषक फंस रहे हैं। आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी है। न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिर सकता है। इससे शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति रहेगी। लखनऊ, वाराणसी, आगरा जैसे शहरों में कोहरा यातायात को प्रभावित कर रहा। प्रदूषण का स्तर भी ऊंचा है। खासकर, पश्चिमी यूपी में दिल्ली के प्रभाव से।

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट

इन दोनों राज्यों में घना कोहरा है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। अमृतसर, चंडीगढ़, हिसार में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री रह सकता है। आईएमडी ने कोल्डवेव की चेतावनी जारी की है। फसलों पर असर की आशंका जताई है। प्रदूषण यहां भी खराब से बहुत खराब श्रेणी में है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। श्रीनगर, गुलमर्ग, शिमला जैसे इलाकों में ताजा बर्फ पर्यटकों को आकर्षित कर रही। ऊपरी इलाकों में एवलांच का खतरा है। न्यूनतम तापमान माइनस में रहने से कड़ाके की ठंड है। उत्तर भारत में यह सर्दी का पीक पीरियड है। यहां ठंड, कोहरा और प्रदूषण मिलकर चुनौतियां बढ़ा रहे। आईएमडी के अनुसार कुछ दिनों में राहत की कम उम्मीद है।

US Winter Storm: बर्फबारी का कहर, न्यूयॉर्क-न्यूजर्सी में वेदर इमरजेंसी, 16 हजार फ्लाइट्स प्रभावित

इंडिगो की 57 उड़ानें रद्द

इंडिगो ने शनिवार को विभिन्न हवाई अड्डों पर खराब मौसम के कारण 57 उड़ानों को रद्द कर दिया। एयरलाइन ने रविवार के लिए 13 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें से दो परिचालन कारणों और बाकी खराब मौसम के पूर्वानुमान की वजह से रद्द की गई हैं। गुरुग्राम स्थित मुख्यालय वाली इंडिगो ने इससे पहले पायलट के काम करने की अवधि और उनके आराम से संबंधित कड़े मानदंडों के कारण दिसंबर की शुरुआत में सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी थीं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply