DharamIndiaTrending

Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल का 29 मई को हुआ नक्षत्र परिवर्तन, मेष-मिथुन सहित 4 राशियों को हो सकता है बंपर लाभ

Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल ग्रह 29 मई की सुबह शुक्र के स्वामित्व वाले भरणी नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर हुआ। अब 16 जून तक मंगल भरणी नक्षत्र में ही संचार करेंगे। मंगल के इस गोचर के चलते कुछ राशियों को जीवन में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इन राशियों को धन लाभ और करियर में उन्नति मिल सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल का 29 मई को हुआ नक्षत्र परिवर्तन, मेष-मिथुन सहित 4 राशियों को हो सकता है बंपर लाभ
Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल का 29 मई को हुआ नक्षत्र परिवर्तन, मेष-मिथुन सहित 4 राशियों को हो सकता है बंपर लाभ

मेष राशि

मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं इसलिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आपको करियर के क्षेत्र में अच्छे बदलाव दिख सकते हैं। कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है या आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अपना काम शुरू करना चाहते हैं तो सही मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। 

मिथुन राशि

मिथुन वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन सुखद साबित होगा। आपको अनजान स्रोतों से भी धन लाभ मिलने के योग हैं। धन कमाने के नए तरीके आपको मिल सकते हैं। बीते समय में किए गए निवेश से भी आपको लाभ मिलने के योग हैं। इस राशि के कारोबारियों को जबरदस्त डील इस दौरान मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में बड़े भाईबहनों का साथ आपको मिलेगा। 

तुला राशि

मंगल के गोचर के चलते आपको समाज में मानसम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं उन्हें मुनाफा मिलने के योग हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा जिससे आप कार्यक्षेत्र में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों की दबी इच्छाएं पूरा होने की संभावना है। कुछ लोग सरकारी नौकरी पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपके काम से खुश होकर आपको कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी कार्य सौंपा जा सकता है। रुकी हुई योजनाएं मंगल के नक्षत्र बदलने के बाद फिर से चालू हो सकती हैं। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। मंगल की स्थिति आपको शिक्षा के क्षेत्र में भी उपलब्धियां दिलाएगी। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply