CricketIndiaTrending

हार्दिक पंड्या की कप्तानी जाना तय, मुंबई इंडियंस से हो सकती है छुट्टी, सीनियर खिलाड़ियों से कोचिंग स्टाफ नाराज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस ने 14 में से 10 मैच गंवाए और 9वें नंबर पर रही। इस खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या की कप्तानी जाना तय है। टीम से भी उनकी छुट्टी हो सकती है। मुंबई इंडियंस अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव करने के लिए तैयारी में है। इसकी शुरुआत कप्तानी से होगी। इंडियन एक्सप्रेस ने मुंबई इंडियंस से जुड़े तीन लोगों से बात की। इस दौरान पता चला कि हार्दिक की कप्तानी जाने की संभावना है। टीम में उनकी जगह पर भी चर्चा हो रही है। इसके अलावा सीनियर खिलाड़ियों से कोचिंग स्टाफ नाराज है।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी जाना तय, मुंबई इंडियंस से हो सकती है छुट्टी, सीनियर खिलाड़ियों से कोचिंग स्टाफ नाराज
हार्दिक पंड्या की कप्तानी जाना तय, मुंबई इंडियंस से हो सकती है छुट्टी, सीनियर खिलाड़ियों से कोचिंग स्टाफ नाराज

सूत्र ने कहा,’सत्र के दौरान इस बात के काफी संकेत मिले कि टीम मैनेजमेंट उन्हें कप्तान बनाए रखने के लिए उत्सुक नहीं था। टीम में साफ तौर पर चर्चा है।’ के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सीजन के आखिरी मैच के बाद कोचिंग स्टाफ ने टीम से बातचीत की। सूत्र ने कहा, ‘कोचिंग स्टाफ ने सीनियर खिलाड़ियों को यह साफसाफ बताया कि वे जहां भी खेलें, उन्हें कोचों की बात माननी होगी। ऐसे कई मौके आए जब कोचिंग स्टाफ ने कुछ ऐसा बताया जो डेटा पर आधारित था, लेकिन खिलाड़ियों ने उसे नहीं माना।’

मुंबई इंडियंस हर विकल्प पर विचार करेगी

आगे क्या होगा? मुंबई इंडियंस के एक पुराने जानकार के अनुसार, ‘आने वाले दिनों में इस पर गंभीरता से सोचा जाएगा और चर्चा होगी। हर विकल्प पर विचार होगा। कई सवालों पर ध्यान देने की जरूरत है। आगे चलकर, क्या हार्दिक कप्तान बन रह सकते हैं? क्या वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में रहेंगे?’

समस्या केवल कप्तानी नहीं

समस्या कप्तानी से भी गहरी है। एक और सूत्र ने कहा, ‘हम इस आईपीएल में कुछ ज्यादा सफल टीमों की तरह पावरप्ले का इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं। हम समय के साथ आगे नहीं बढ़ पाए हैं।’ इस साल प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने टी20 में बल्लेबाजी को नए तरीके परिभाषित किया। टॉप ऑर्डर ने लगातार 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा से रन बनाए।

मुंबई इंडियंस का कोई भी खिलाड़ी ऑरेंज या पर्पल कैप की रेस में नहीं था

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस में अनुभवी गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज की अहमियत दिखने को मिली। मुंबई इंडियंस में बड़े नाम थे, लेकिन वह टी20 में बदलाव को अपना नहीं पाई। मुंबई इंडियंस का कोई भी खिलाड़ी ऑरेंज या पर्पल कैप की रेस में नहीं था। टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रयान रिकेल्टन सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में 17वें नंबर पर हैं। लेगस्पिनर अल्लाह गजनफर विकेट लेने वालों में 14वें नंबर पर हैं। हर क्रम पर मैचविनर खिलाड़ियों वाली टीम का ऐसे प्रदर्शन को समझाना मुश्किल है।

मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पंड्या का रिश्ता

मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पंड्या का रिश्ता पहले भी पेचिदा रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने से उन्हें पहचान मिली। उन्हें 2022 में फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया, वे गुजरात टाइटंस में चले गए और कप्तान के तौर पर आईपीएल जीता। 2024 में टीम में वापसी हुई और रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें कप्तान बनाया गया। यह तब हुआ जब रोहित ने भारत को 50 ओवर के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया था।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और फैसले लेने वाले फिलहाल ब्रेक पर

फैंस ने इस बदलाव को पचा नहीं पाए। मुंबई इंडियंस 2024 में अंक तालिका में सबसे नीचे रही। इस दौरान हार्दिक को काफी नफरत का सामना करना पड़ा। 2025 में टीम पटरी पर आती दिखी। 2026 में प्रदर्शन फिर खराब रहा। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और फैसले लेने वाले फिलहाल ब्रेक पर हैं। सूत्रों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में जब वे फिर से इकट्ठा होंगे तो कड़ी बातचीत होगी। तभी यह फैसला लिया जाएगा कि हार्दिक टीम की कमान संभालेंगे, उसके लिए खेलेंगे या दोनों चली जाएगी।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

टी20 क्रिकेट में अगर सबसे तेज शतकों की बात होती है तो टॉप 10 खिलाड़ियों में भारतीयों का बोलबाला है। भारत के उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2828 गेंद पर शतक जड़ा है। जबकि युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट के टॉप 5 में भी नहीं हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply