Madhya Pradesh

मां ने 12 लाख में किया बेटी का सौदा, फिर सौतेले पिता सहित 3 ने किया रेप… MP में 12 साल की बच्ची से कई बार हुई हैवानियत

MP Crime News: एमपी के राजगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. 12 साल की बेटी को उसके सौतेले पिता और मां ने 12 लाख रुपए में बेच दिया. आरोपियों ने उसकी जबरन शादी कराई. इतना ही नहीं तीन आरोपियों ने बच्ची के साथ कई बार रेप किया. पुलिस ने मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं मुख्य आरोपी अभी फरार है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

मां ने 12 लाख में किया बेटी का सौदा, फिर सौतेले पिता सहित 3 ने किया रेप… MP में 12 साल की बच्ची से कई बार हुई हैवानियत
मां ने 12 लाख में किया बेटी का सौदा, फिर सौतेले पिता सहित 3 ने किया रेप… MP में 12 साल की बच्ची से कई बार हुई हैवानियत

पिता की मौत के बाद मां ने की थी दूसरी शादी

पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्चे के पिता की मौत अधिक शराब पीने के कारण जनवरी 2025 में हो गई थी. इसके बाद उसकी मां ने गुना जिले के निवासी पवन उर्फ परमाल गुर्जर से दूसरी शादी कर ली थी. इसके बाद सभी राजगढ़ आए थे.

26 वर्षीय युवक से कराई बच्ची की शादी

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता के सौतेले पिता और उसकी मां ने फरवरी 2025 में उसकी शादी 26 साल के भोला उर्फ भोलाराम गुर्जर से कराई. पुलिस के अनुसार यह खरीदफरोख्त का मामला था. आरोपियों ने 8 लाख रुपए कैस और 4 लाख रुपए के जेवर लेकर बच्ची को बेच दिया था.

सौतेले पिता ने भी किया रेप

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी भोला ने बच्ची के साथ रेप किया. वहीं इसके बाद उसके सौतेले पिता ने भी उसके साथ कई बार रेप किया. पीड़िता को आरोपियों ने डराधकमा कर रखा था.

बारबार होता रहा बच्ची के साथ रेप

पुलिस के मुताबित आरोपी पवन गुर्जर कुछ समय के बाद पीड़िता की मां को छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद उसकी मां ने राजस्थान में तीसरी शादी कर दी. बच्ची को राजगढ़ में शैतानबाई नाम की महिला के घर छोड़ दिया, जहां उससे नौकरानी का काम कराया जाता था. इस दौरान देवराज गुर्जर नाम के आरोपी ने भी नाबालिक बच्ची के साथ रेप किया.

कैसे खुला बच्ची के साथ हैवानियत का राज?

नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी और हैवानियत का राज तब खुला जब सूचना राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू मखेनिया तक पहुंची. सूचना पर पुलिस ने बच्ची को बरामद किया और उसकी काउंसलिंग कराई. पुलिस की ओर से भरोसा मिलने के बाद नाबालिक बच्ची ने अपने साथ हुए हैवानियक की पूरी कहानी बताई.

5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर पीड़िता के सौतेले पिता भोलाराम, देवराज गुर्जर, सागर गुर्जर, शैतानबाई और पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मुख्य आरोपी परमाल गुर्जर अभी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply