CricketIndiaTrending

बेंगलुरु की जगह अहमदाबाद में कराने पर भड़के RCB के कप्तान रजत पाटीदार, कहा “ये सब BCCI का….

Rajat Patidar: आईपीएल 2026 में अब बस 2 मैच शेष हैं, जिसमे से आज क्वालीफायर 2 का मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. इस मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल खेलते नजर आने वाली है.

बेंगलुरु की जगह अहमदाबाद में कराने पर भड़के RCB के कप्तान रजत पाटीदार, कहा “ये सब BCCI का….
बेंगलुरु की जगह अहमदाबाद में कराने पर भड़के RCB के कप्तान रजत पाटीदार, कहा “ये सब BCCI का….

आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु की जगह अहमदाबाद में हो रहा है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के बड़ी संख्या में टिकट मांगने के चलते यह कदम उठाया गया. इस मामले में अब आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का बयान आया है.

Rajat Patidar ने फाइनल अहमदाबाद में शिफ्ट करने पर कही ये बात

आईपीएल का फाइनल हमेशा से ही आईपीएल विजेता के घर पर होती है, आईपीएल 2026 में आरसीबी ने रजत पाटीदार की अगुवाई में इस ख़िताब को पहली बार अपने नाम किया था. आईपीएल 2026 का फाइनल इस बार बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अचानक से फाइनल को बीसीसीआई ने अहमदाबाद में शिफ्ट कर दी.

आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु से बाहर अहमदाबाद में कराए जाने पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि

“यह मेरे बस में नहीं है. यह ऐतिहासिक जगह है इसलिए अगर कहीं पर भी फाइनल होना हो तो वहीं होना चाहिए. हमारा फोकस फाइनल में पहुंचने पर है.”

इस वजह से बेंगलुरु से छिनी गई IPL 2026 फाइनल की मेजबानी

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 फाइनल के वेन्यू को बदलने पर कहा था कि ऑपरेशनल मसलों और स्थानीय राजनीतिक दिक्कतों के चलते ऐसा किया गया. बेंगलुरु में भीड़ नियंत्रण का भी मसला था और बहुत बड़ी संख्या में टिकटें मांगी गई थीं.

आईपीएल 2026 फाइनल को अहमदाबाद में कराने पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि

“पहले इसे बेंगलुरु में ही कराया जाना था, लेकिन हमने स्टेट एसोसिएशन से सभी विधायकों के लिए टिकट से जुड़े कानून के बारे में पूछा. उन्होंने हमें विस्तार से इस बारे में बताया. इसके बाद यह अहसास हुआ कि फैंस के लिए तो बहुत कम टिकटें उपलब्ध होंगी. लीग मैचों के दौरान भी ऐसा ही हुआ था जहां लोगों के लिए बहुत कम टिकट उपलब्ध थी क्योंकि ज्यादातर तो सरकार और दूसरे सदस्यों के लिए चली गई.”

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply