IndiaTrendingUttar Pradesh

लखनऊ के NGO हॉस्टल में छात्रा की मौत, बिना पुलिस सूचना अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे शव… अब होगी जांच

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एनजीओ के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मामला उस समय गंभीर हो गया, जब छात्रा का शव बिना पुलिस की सूचना के अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना गोमती नगर थाना क्षेत्र की है.

लखनऊ के NGO हॉस्टल में छात्रा की मौत, बिना पुलिस सूचना अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे शव… अब होगी जांच
लखनऊ के NGO हॉस्टल में छात्रा की मौत, बिना पुलिस सूचना अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे शव… अब होगी जांच

घटना के बाद एनजीओ और हॉस्टल प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. मृतक छात्रा की पहचान पारुल सक्सेना निवासी कुशीनगर के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक पारुल की मां की मौत कोरोना काल में हो गई थी, जबकि उसके पिता अभिषेक सक्सेना ऋषिकेश में ड्राइवर का काम करते हैं. मां की मौत के बाद से ही पारुल गोमती नगर स्थित एक एनजीओ के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी.

आत्महत्या की मिली थी पुलिस को सूचना

पुलिस के अनुसार 2829 तारीख की रात करीब 12:30 बजे रितेश रंजन चौबे नामक व्यक्ति ने गोमती नगर थाने पहुंचकर सूचना दी कि उनके ड्राइवर अभिषेक सक्सेना की बेटी पारुल ने आत्महत्या क ली है. वह सृजन विहार कॉलोनी में डॉक्टर सुशील त्रिवेदी के यहां रह रही थी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक डॉक्टर सुशील त्रिवेदी ने बताया कि पारुल उनकी संस्था में रहकर पढ़ाई करती थी और शाम करीब 7:30 बजे उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. इसके बाद घर में मौजूद लोगों ने शव को नीचे उतारा और मृतका के पिता से बातचीत के बाद अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जा रहा था.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसी बीच पिता द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने वाहन को बीच रास्ते से वापस बुला लिया. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया.

उठ रहे कई सवाल

घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए क्यों ले जाया जा रहा था. फिलहाल गोमती नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply