CrimeIndia

5 साल के बच्चे ने इतनी ठंड में जंगल में रातभर पिता की लाश और बेहोश मां की रखवाली की, झकझोर देगी घटना

A 5 Year Old Boy Spent The Night In The Cold Forest Guarding His Fathers Body And Unconscious Mother

Odisha Latest News: ओडिशा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 साल का बच्चा इस कड़ाके की ठंड पूरी रात जंगल में अपने पिता की लाश और बेहोश मां की रखवाली करता रहा। मासूम बच्चा रविवार की सुबह लोगों से मदद मांगने के लिए जंगल से निकलकर बाहर आया। घटना ओडिशा के देवगढ़ जिले की है। यह मामला तब सामने आया, जब एक बच्चा जंगल के पास सड़क पर राहगीरों से मदद मांगता दिखा। पुलिस ने बताया कि कुंधईगोला पुलिस थाना क्षेत्र के जियानंतपाली गांव निवासी बच्चे के माता-पिता दुष्मंत माझी और रिंकी माझी ने बाइक से घर लौटने के दौरान घरेलू विवाद के कारण कीटनाशक पी लिया था।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की और बच्चे के साथ करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर जंगल में चले गए। पुलिस को जंगल में 3 लोगों के जहरीला पदार्थ पीने का संदेह है।

अस्पताल में इलाज के दौरान मां की भी मौत

देवगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) धीरज चोपदार ने बताया है कि जहरीला पदार्थ पीने के एक घंटे के अंदर ही दुष्मंत की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी रिंकी बेहोश हो गईं। इन सबके बीच उनका पांच साल का बच्चा उन्हें जमीन पर पड़ा हुआ देखता रहा। इस मासूम बच्चे ने पूरी रात अपने मां और पिता के शव की रखवाली की। सूर्योदय के बाद उसने सड़क पर आकर लोगों को बुलाया। एएसपी ने बताया कि बाद में महिला की भी पड़ोसी अंगुल जिले के छेन्दीपाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: हादसा हो या मुसीबत…सिर्फ डायल करें 112, देश भर में एक ही नंबर से आएगी एंबुलेंस

दादा-दादी को सौंपा गया बच्चा

चोपदार ने कहा कि बाद में पड़ोसी अंगुल जिले के छेंदीपाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई, लेकिन बच्चा बच गया। वैसे, उसके माता-पिता ने उसे भी कीटनाशक दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा है। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे उसके दादा-दादी को सौंपा गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply