CricketIndiaTrending

सचिन चुने गए 21वीं सदी के ग्रेटेस्ट मेन्स इंटरनेशनल बैटर; बुमराह, जैक कैलिस, एबी डिविलियर्स को मिला खास सम्मान

के पूर्व महान बल्लेबाज व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को ईएसपीएन क्रिकइंफो अवॉर्ड समारोह में 21वीं सदी का ग्रेटेस्ट मेन्स इंटरनेशनल बैटर चुना गया। सचिन को इस सम्मान से उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया जो उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान हासिल किया। सचिन के अलावा इस समारोह में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 गेंदबाज घोषित किया गया।

सचिन चुने गए 21वीं सदी के ग्रेटेस्ट मेन्स इंटरनेशनल बैटर; बुमराह, जैक कैलिस, एबी डिविलियर्स को मिला खास सम्मान
सचिन चुने गए 21वीं सदी के ग्रेटेस्ट मेन्स इंटरनेशनल बैटर; बुमराह, जैक कैलिस, एबी डिविलियर्स को मिला खास सम्मान

जैक कैलिस बने सदी के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर

ईएसपीएन क्रिकइंफो के इस अवॉर्ड समारोह में साउथ अफ्रीक के पूर्व ऑलराउंडर को सदी का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर घोषित किया गया तो वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को टी20 क्रिकेट का अब तक का सबसे महान बल्लेबाज घोषित किया गया। हालांकि टी20 क्रिकेट में ऐसे कई बल्लेबाज हुए जो एबी डिविलियर्स से भी घातक थे और हैं, लेकिन एबी ने उन सभी को पीछे छोड़ते हुए इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया। एलिस पेरी को सदी की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को सदी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष गेंदबाज घोषित किया गया। विराट कोहली को इस सदी के शीर्ष 25 महानतम क्रिकेटरों में तीसरे स्थान पर रखा गया वहीं जैक कैलिस को पहले तो सचिन तेंदुलकर को दूसरे स्थान पर रखा गया।

ईएसपीएन क्रिकइंफो जूरी द्वारा चुने गए इस सदी के शीर्ष 25 महानतम क्रिकेटर

जैक कैलिस, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, मुथैया मुरलीधरन, रिकी पोंटिंग, एबी डिविलियर्स, कुमार संगकारा, डेल स्टेन, जो रूट, स्टीव स्मिथ, एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़, जेम्स एंडरसन, एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह, केन विलियमसन,मिचेल स्टार्क, क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, पैट कमिंस,महेला जयवर्धने, वीरेंद्र सहवाग, केविन पीटरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, आर अश्विन।

सचिन ने टी20आईपीएल को रोचक बनाने के लिए नियम में बदलाव की बात कही

सचिन ने इस समारोह के दौरान टी20 क्रिकेट और आईपीएल को और रोचक बनाने व संतुलित के लिए कुछ अहम सुझाव भी दिए। सचिन ने कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म होना चाहिए साथ ही साथ एक गेंदबाज को 5 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति होनी चाहिए। उन्होंने पावरप्ले नियम में भी कुछ बदलाव की बात कही और बताया कि दो पावरप्ले होने चाहिए। बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 4 ओवर और गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए 2 ओवर। गेंदबाजी पावरप्ले के दौरान एक अतिरिक्त फील्डर 30 यार्ड सर्कल से बाहर खड़ा हो सकता है।

गिल ने खेलीप्लेऑफ में सबसे बड़ी कप्तानी पारी, RCB के कप्तान छूटे पीछे; एमएस धोनी का 523 रन वाला रिकॉर्ड टूटा

गिल गुजरात के लिए कप्तानी पारी खेलकर दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने और आरसीबी के कप्तान का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply