IndiaUttar Pradesh

होलिका दहन में जलती लकड़ियों पर जा खड़ा हुआ शख्स, अजीबोगरीब घटना देख हुए हैरान लोग

होलिका दहन में जलती लकड़ियों पर जा खड़ा हुआ शख्स, अजीबोगरीब घटना देख हुए हैरान लोग

होलिका दहन में जलती लकड़ियों पर जा खड़ा हुआ शख्स, अजीबोगरीब घटना देख हुए हैरान लोग

यूपी के संभल जिले में होली दहन के वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो गांव नदरौली का बताते हुए प्रसारित किया गया है। यहां होली दहन के दौरान एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। कुछ देर के लिए तो यहां अफरातफरी मच गई। सोशल मीडिया पर दावा है कि जब गांव में पारंपारिक तरीके से होली दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ और लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। तभी अचानक से एक अज्ञात शख्स जलती हुई होली की आग के बीच उपलों पर चढ़कर आग की ऊंची लपटों के बीच ऊपर खड़ा हो गया। इस सीन को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरानी में पड़ गए।
दरअसल, होली दहन के बाद होली की आग में गेंहू की बालियां सेंकने की रस्म निभाई जाती है। लेकिन इसी दौरान, अचानक एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बिना किसी हिचक के जलती हुई होली में लगाए गए उपलों और लकड़ियों के ढेर पर चढ़ गया। देखते ही देखते वह आग की तेज लपटों के बीच खड़ा हो गया और हाथ उठाते हुए कुछ बोलने की कोशिश करता नजर आया। यह देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कई लोग उसे नीचे उतरने के लिए आवाजें लगाने लगे। जबकि कुछ लोग घबराहट में दूर हट गए।
फिर लोगों को आंशका होने लगी कि कहीं वह शख्स आग की लपटों में झुलस न जाए। इसी बीच, गांव के एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए बिना देर किए आगे कदम बढ़ाया और उस शख्स को नीचे खींचा। काफी मशक्कत के बाद युवक ने उसे जलती हुई लपटों के बीच से सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक की इस बहादुरी को देखकर वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, नीचे उतरते ही वह अज्ञात व्यक्ति बिना कुछ बोले तेजी से वहां से भाग निकला।
ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश भी लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर वहां से निकल गया। इसके बाद लोगों ने आसपास उसकी पहचान कराने की कोशिश की मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।
इस घटना के बाद गांव और इलाके में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे सनक भरा कदम बता रहा है तो कोई इसे नाटकीय मामला मान रहा है। फिलहाल उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि वह कहां से आया था। वीडियो और पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी प्रमाणिकता की पुष्टी नहीं की गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply