रिपोर्टर : मनोज अवस्थी
ACB Jaipur Trap Action : जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर ग्रामीण टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए जयपुर के बस्सी क्षेत्र में पटवारी और ग्राम प्रतिहारी को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई में ग्राम पंचायत मानसर खेड़ी के ग्राम प्रतिहारी अशोक कुमार शर्मा तथा पटवार हल्का झर के पटवारी और अतिरिक्त चार्ज मानसर खंडी तहसील बस्सी के विकम बुनकर को गिरफ्तार किया गया है। जहां परिवादी ने एसीबी जयपुर ग्रामीण चौकी में शिकायत दी थी कि उसकी कृषि भूमि का सह खातेदारों के बीच आपसी सहमति से विभाजन कराने के लिए पटवारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप है कि इस कार्य को करने की एवज में पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग कर उसे परेशान किया जा रहा था।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई। एसीबी जयपुर ग्रामीण चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी अशोक कुमार शर्मा और विकम बुनकर को परिवादी से तीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया।
The post ACB Jaipur Trap Action : पटवारी व ग्राम प्रतिहारी 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार appeared first on Jago India Jago.



