ACB Sikar Trap Action : जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सीकर ईकाई द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुए आरोपिया सुमन कुमारी पटवारी, पटवार हल्का भगेगा, तहसील नीमकाथाना जिला सीकर को परिवादी से 7 हजार रुपए बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी सीकर चौकी को एक शिकायत मिली की परिवादी से उसके पिता एवं चाचा का नाम जमाबंदी में दुरस्त करने की एवज में परिवादी से 7 हजार रूपए की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।
एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ अनिल कयाल के सुपरवीजन में एसीबी की सीकर ईकाई के विजय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुभाष मील पुलिस निरीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपिया सुमन कुमारी पटवारी, पटवार हल्का भगेगा, तहसील नीमकाथाना जिला सीकर को 7 हजार रूपए बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी के महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में आरोपिया से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
The post ACB Sikar Trap Action : सात हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमाबंदी दुरुस्त करने की एवज में मांग रही थी रिश्वत appeared first on Jago India Jago.



