IndiaUttar Pradesh

नोएडा के सेक्टर-144 में हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, दो मजदूरों की मौत

नोएडा के सेक्टर-144 में हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, दो मजदूरों की मौत

घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

नोएडा में आज दोपहर के समय अचानक से निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग भरभराकर गिर गई, जिससे आसपास में हड़कंप मच गया. वहीं शटरिंग गिरने से काम कर दो मजदूर मलबे में दबे गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. घटना नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर -144 की है.

पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सुपरवाइजर व ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है मामले की जांच की जा रही है. दोनों शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है.

(अपडेट जारी है)

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply