India

फेमस सीरीज The Wire में जिगी सोबोटका का रोल निभाने वाले एक्टर जेम्स रेनसन ने किया सुसाइड

James Ranson Death: HBO टीवी चैनल की प्रसिद्ध सीरीज ‘द वायर’ में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जेम्स रैनसन ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. वह 46 वर्ष के थे. लॉस एंजिलिस काउंटी मेडिकल एग्जामिनर ऑफिस के ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार, आत्महत्या करने के कारण रैनसन की शुक्रवार को मौत हो गई. रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगाकर आत्महत्या को बताया गया है.

रैनसन ने ‘इट: चैप्टर टू’, ‘द ब्लैक फोन’ और ‘ब्लैक फोन 2’ जैसी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने पुलिस ड्रामा ‘बॉश’ और ‘पोकर फेस’ जैसे टेलीविजन कार्यक्रमों में भी अभिनय किया था. इस मामले में टिप्पणी के लिए रैनसन के प्रतिनिधियों और चिकित्सकीय परीक्षक कार्यालय के प्रवक्ता को रविवार को संदेश भेजे गए थे, लेकिन फिलहाल उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है.

हाल ही में उन्होंने सील टीम, पोकर फेस, 50 स्टेट्स ऑफ फ्राइट और द फर्स्ट जैसे टीवी शो में काम किया था. रैनसन शॉन बेकर की 2015 की हिट फिल्म टैंगरीन में भी नजर आए थे. जेम्स रैनसन के परिवार में उनकी पत्नी जेमी मैकफी और दो बच्चे हैं.

Rajasthan Weather Update: जयपुर समेत कई शहरों में छाया घना कोहरा, कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

The post फेमस सीरीज The Wire में जिगी सोबोटका का रोल निभाने वाले एक्टर जेम्स रेनसन ने किया सुसाइड appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply