
Uri The Surgical Strike On Trending: धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बीच निर्देशक आदित्य धर की एक पुरानी फिल्म उरी: सर्जिकल स्ट्राइक फिर से सुर्खियों में आ गई है। जहां एक तरफ 4 दिन में ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, तो वहीं दूसरी तरफ 7 साल पुरानी ‘उरी’ ओटीटी पर धमाल मचा रही है।
दरअसल, यह फिल्म इस समय ZEE5 की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है और दर्शक इसे बड़े उत्साह के साथ देख रहे हैं। देशभक्ति से भरपूर इसकी कहानी एक बार फिर लोगों के दिलों को छू रही है।
क्या है फिल्म की कहानी?
‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ एक वॉर एक्शन फिल्म है, जो 2016 में कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मेजर विहान सिंह शेरगिल, जिसका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है, स्पेशल फोर्स की अगुवाई करते हुए दुश्मन के इलाके में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह करते हैं।
यह कहानी सिर्फ एक मिशन की नहीं, बल्कि उन 19 शहीद सैनिकों के सम्मान और बदले की भावना को भी दर्शाती है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।
उरी: सर्जिकल स्ट्राइक में ये दमदार स्टारकास्ट आए थे जनर
इस फिल्म के जरिए आदित्य धर निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था और अपनी पहली ही फिल्म से बड़ी सफलता हासिल की। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिन्होंने कहानी को और दमदार बनाया।
OTT पर फिर क्यों हो रही ट्रेंड?
आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद दर्शकों में आदित्य धर की फिल्मों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। यही वजह है कि उनकी पुरानी फिल्म ‘उरी’ को एक बार फिर देखा जा रहा है और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप 5 में ट्रेंड कर रही है।
ये भी पढ़ें- राकेश बेदी ने रैम्प वॉक से लूटी महफिल, पाउट देख हैरान हुए राकेश रोशन, वीडियो हुआ वायरल
फिर से छा गई देशभक्ति की कहानी
कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ की सफलता ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ को दोबारा लाइमलाइट में ला दिया है। दमदार कहानी, शानदार अभिनय और देशभक्ति से भरी यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में वही जोश भर रही है।



