
Ishan Kishan: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम से हुआ, SRH की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच को आसानी से अपने नाम किया. पंजाब किंग्स ने इस विशाल स्कोर को 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 में अब तक 4 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्हें सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है. अब टीम के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टीम के खराब प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ी है.
Ishan Kishan ने बताया लगातार हार की वजह
पैट कमिंस (Pat Cummins) की जगह सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान बने ईशान किशन ने हार के बाद इसका ठीकरा अपने बल्लेबाजों पर फोड़ा. ईशान किशन (Ishan Kishan) ने कहा कि
“हम कम से कम 240 रन बना सकते थे. लेकिन आप जानते हैं, कभी-कभी चीजें हो जाती हैं. हमारा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा. जैसा कि मैंने पहले भी कहा, टी20 क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण बात अच्छी गेंदों को सही तरीके से खेलना है. इसलिए आज हमारा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा.”
ऐसा था SRH vs PBKS मैच का हाल
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत दी, इन दोनों खिलाड़ियों की बदौलत ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए.
इसके बाद जब पंजाब किंग्स की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो पीबीकेएस की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अकेले एक छोर संभाल कर रखा और 69 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, वहीं पंजाब किंग्स को भी ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने जीत की नींव रखी.
BCCI ने कराया वैभव सूर्यवंशी की उम्र पता लगाने के लिए बोन टेस्ट, 15 साल के नही बल्कि इतने सालों के हैं RR के ओपनर



