
Virat Kohli Flying Kiss: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 69 रनों की दमदार पारी खेली और वह टीम की जीत के नायक रहे। मैच के बाद विराट का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला और उन्होंने अनुष्का शर्मा को ‘फ्लाइंग किस’ दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विराट ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में विराट ने 181 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 5 छक्के लगाए। जीत के बाद विराट विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ और गले मिलते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने स्टैंड में बैठीं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की तरफ देखा और उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ दी। अनुष्का ने भी स्टैंड से कोहली को ‘फ्लाइंग किस’ दी और उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आई।
New owner Ananya Birla enjoying every bit of the Virat Kohli – Anushka Sharma reaction live! 😄
Anushka’s left-hand reaction be like: “This boy is always like this only!” 😂#IPL2026 #RCBvsSRH #virushka pic.twitter.com/4GZ5N5UU3g
— Suresh (@Suresthinakar) March 29, 2026
विराट कोहली ने हासिल किया ये रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया। वह आईपीएल में रनों का पीछा करते हुए 4 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार लय में दिखाई दिए।
फिल साल्ट के महज 8 रन बनाकर आउट होने के बाद उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला। कोहली-पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। पडिक्कल ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में पडिक्कल ने 234 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौके और 4 छक्के लगाए।
हैदराबाद के लिए ईशान की शानदार पारी
वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 12 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की शानदार पारी खेली। रजत ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए, जबकि टिम डेविड ने 10 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए। एसआरएच की तरफ से कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में सर्वाधिक 80 रन बनाए। आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले जैकब डफी ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने भी तीन विकेट निकाले।



