CricketIndia

भारत के चैम्पियन बनने के बाद सालों बाद पहली बार गौतम गंभीर के लिए बोले महेंद्र सिंह धोनी, कही दिल जीतने वाली बात

MS Dhoni on Gautam Gambhir

भारत (Team India) को पहली बार आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अब भारत के तीसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है और भारत के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को लेकर पहली बार कुछ बोला है. भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, उन्होंने टीम और सपोर्ट स्टाफ की तारीफ की इसके साथ ही उन्होंने कोच गौतम गंभीर को लेकर भी बड़ी बात कही है.

गौतम गंभीर ने भारत के इस दिग्गज और महान कप्तान को 2 आईसीसी विश्व कप जीताया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को गौतम गंभीर ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 का ट्रॉफी दिलाई और 2011 में भी गौतम गंभीर ने भारत को आईसीसी विश्व कप जिताया है. अब महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने गौतम गंभीर के लिए कही ये बात

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच टॉस से पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए, वहीं आज इस जीत का गवाह बनने के लिए धोनी और रोहित शर्मा के अलावा भारत को पहला विश्व कप जीताने वाले कपिल देव भी मौजूद थे.

भारत के लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि

“अहमदाबाद में इतिहास रचा गया, टीम और सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में इंडियन क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई. आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई.”

वहीं गौतम गंभीर को लेकर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने लिखा कि

“कोच साहब, आपकी मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लग रही है, मुस्कान के साथ तेजी एक जबरदस्त कॉम्बो है, बहुत अच्छा किया. दोस्तों, मजे करो.”

MS Dhoni ने बुमराह की तारीफ़ में पढ़े कसीदे

महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, लेकिन जब बात भारत की हो तो उनके सोशल मीडिया पर पोस्ट जरुर दीखता है. महेंद्र सिंह धोनी ने इस टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए ट्वीट करने से पहले अंतिम ट्वीट अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के समय पर किया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

वहीं उससे पहले जब भारतीय टीम ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीता था, तो ट्वीट किया था, अब महेंद्र सिंह धोनी ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ़ करते हुए उन्हें ‘चैंपियन बॉलर’ बताया है.

 ‘उन्होंने सबसे पहला कॉल किया था’ ट्रॉफी जीतने के बाद गौतम गंभीर ने बताया खराब समय में किसने किया था सपोर्ट

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply