CricketIndia

KKR के बाद अब पंजाब किंग्स पर गिरा बम! कैमरून ग्रीन के बाद एक और ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर आईपीएल में नहीं करेगा गेंदबाजी?

KKR के बाद अब पंजाब किंग्स पर गिरा बम! कैमरून ग्रीन के बाद एक और ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर आईपीएल में नहीं करेगा गेंदबाजी?

 IPL 2026: आईपीएल 2026 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की चोट कई फ्रेंचाइजियों के लिए बड़ा सिरदर्द बनती जा रही है।आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार के बाद जब केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे से ये सवाल किया गया कि कंगारू ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी क्यों नहीं की तो इस सवाल पर कोलकाता कप्तान रहाणे का गुस्सा और जवाब देखने लायक था।

केकेआर ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 25 करोड़ में खरीदा था उन्होंने केकेआर के लिए पहले मुकाबले में बल्लेबाजी तो की लेकिन गेंदबाजी नहीं। जिसका नतीजा ये रहा कि केकेआर को पहला मुकाबला 6 विकेट से गंवाना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह अब पंजाब किंग्स में भी ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ने गेंदबाजी करने से मना कर दिया क्योंकि फिलहाल वो पीठ की चोट से उबर रहे हैं।

IPL 2026: केकेआर के बाद PBKS पर गिरी गाज

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कोनोली जोश इंग्लिस की जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बल्ले से खराब प्रदर्शन के बावजूद, उन्हें शायद नंबर 3 पर बैटिंग के लिए उतारा जाएगा। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम की सलाह पर वो IPL 2026 के शुरुआती मैचों में बॉलिंग नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें पीठ में दिक्कत है। इसलिए अप्रैल के आखिर तक वे एक स्पेशलिस्ट बैटर के तौर पर ही पंजाब किंग्स की ओर से खेलेंगे।

कोनोली ने बिग बैश लीग की शुरुआत लगातार दो हाफ-सेंचुरी के साथ की थी, लेकिन उसके बाद खेली गई 15 T20 पारियों में वे सिर्फ तीन बार ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। BBL, ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे और T20 वर्ल्ड कप के दौरान उनका सबसे बड़ा स्कोर 28 रन रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने IPL अभियान की शुरुआत करेगी।

IPL 2026: MI vs KKR मैच के बाद हुआ बवाल

कूपर कोनोली को लेकर ये खबर तब सामने आई जब रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की बॉलिंग लाइनअप से कैमरून ग्रीन के बाहर होने पर सवाल खड़े हुए। रहाणे के विवादास्पद बयान के बाद से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सफाई पेश की गई थी कोलकाता नाइट राइडर्स को ग्रीन की चोट के बारे में पूरी जानकारी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया वर्कलोड मैनेजमेंट का बहाना

ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि अगर केकेआर मैनेजमेंट को ग्रीन की चोट के बारे में सारी अपडेट थी तो कप्तान रहाणे का हार के बाद ये बयान क्यों आया। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों ने वर्कलोड मैनेजमेंट का बहाना करके आईपीएल के कुछ मैच खेलने का इरादा साफ कर दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply