BollywoodIndia

थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

Dhurandhar 2 Jio Hotstar: ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब थिएटर में जबरदस्त कमाई के बाद दर्शकों की नजर इसकी OTT रिलीज पर टिकी हुई है। इसी बीच फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है।

इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। उनकी पिछली फिल्म धुरंधर की सफलता के कुछ महीनों बाद इसका सीक्वल 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुआ था और रिलीज के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया।

इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीमिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, वहीं इस बार दूसरे पार्ट के डिजिटल राइट्स JioHotstar को बेचे गए हैं।

इसका मतलब है कि ‘धुरंधर 2’ थिएटर के बाद जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है, क्योंकि कई दर्शक इसे घर बैठे देखने का इंतजार कर रहे हैं।

OTT रिलीज डेट को लेकर क्या है प्लान?

रिपोर्ट्स की मानें तो OTT प्लेटफॉर्म इस फिल्म को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के बाद रिलीज करने की योजना बना रहा है। इसी वजह से इसकी डिजिटल रिलीज में थोड़ी देरी हो सकती है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म मई 2026 के आखिरी सप्ताह या जून 2026 की शुरुआत तक OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या प्लेटफॉर्म की तरफ से इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

बॉक्स ऑफिस पर रच चुकी है इतिहास

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 1660 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।

खास बात यह है कि यह उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिसने बेहद कम समय में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया।

अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि OTT पर रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म कितनी लोकप्रियता हासिल करती है और क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी वही सफलता दोहरा पाती है, जो इसे सिनेमाघरों में मिली।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply