.jpg)
Vijay Hazare Trophy: भारतीय क्रिकेट फैंस को डोमेस्टिक क्रिकेट में एक रोमांचक पल तब देखने को मिला, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन में शामिल हुए।
बीसीसीआई के एक निर्देश के मुताबिक, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट में शामिल रहना अनिवार्य है। रोहित-कोहली टूर्नामेंट के पहले दिन, 24 दिसंबर 2025 को अपनी-अपनी डोमेस्टिक टीमों की तरफ से मैदान में उतरे और शानदार शतक लगाकर माहौल में रोमांच भर दिया। ऐसे में फैंस अब ये जानने को उत्सुक हैं कि ये दोनों खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला कब और कहां खेलेंगे?
Vijay Hazare Trophy की पॉपुलैरिटी बढ़ी
कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों को घरेलू क्रिकेट की जर्सी में देखना एक रेयर एक्सपीरिएंस है और इससे टूर्नामेंट की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है। उनकी मौजूदगी न सिर्फ विजय हजारे ट्रॉफी के रोमांच को बढ़ाती है, बल्कि यंग और उभरते हुए क्रिकेटर्स को भी अपने सीनियर खिलाड़ियों से कुछ बेहतर सीखने का मौका देती है। ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कॉम्पिटीशन करना, सीखने का एक बेहतरीन मौका है और ये भारत की क्रिकेट स्ट्रक्चर में घरेलू क्रिकेट की अहमियत को भी मजबूत करता है।
कब खेलेंगे रोहित-कोहली अगला मुकाबला?
‘हिटमैन’ रोहित शर्मा अपना अगला विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला 26 दिसंबर 2026 को उत्तराखंड टीम के खिलाफ खेलेंगे। ये मैच सुबह 9 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरी ओर विराट कोहली मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से अपना अगला मैच 26 दिसंबर 2025 को गुजरात के खिलाफ खेलेंगे। ये मुकाबला बेंगलुरु के सेंटर ऑप एक्सिलेंस मैदान पर खेला जाएगा। मैच सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
Vijay Hazare Trophy में कितने मैच खेलेंगे RO-KO?
उम्मीद है कि कोहली और रोहित दोनों विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम पहले 2 मैचों में खेलेंगे। इसके बाद, उनका फोकस फिर से इंटरनेशनल लेवर पर ट्रांसफर होगा, क्योंकि भारत जनवरी में न्यूजीलैंड की मेजबानी में एक वनडे सीरीज खेलने वाला है। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर नहीं होगा, फिर भी फैंस कोहली और रोहित की परफॉर्मेंस पर नजर रख सकते हैं।
टीवी या मोबाइल पर कहां देख सकेंगे मैच?
लाइव स्कोर और हाइलाइट्स बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, टूर्नामेंट के चुनिंदा मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा और JioCinema पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे ये एनश्योर होगा कि फैंस कोई भी एक्शन मिस न करें।



