CricketIndia

भारत के मैच के बायकॉट के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने दिया बड़ा बयान, कहा “हम भारत के साथ….

Salman Ali Agha on IND vs PAK Match

Salman Ali Agha: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) को एक ही ग्रुप में रखा गया है. पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) ने विश्व कप से पहले अब नया ड्रामा शुरू कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने कहा कि हम भारत के साथ मैच खेलेंगे या नही इसका फैसला हमारी सरकार करेगी.

इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को अधिकारिक बयान देते हुए साफ कर दिया कि पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत (Team India) के साथ मैच नही खेलेगा. इस पर अब पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने बयान दिया है.

Salman Ali Agha ने दिया बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम ने न खेलने का फैसला किया है, इसी बीच पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में 3-0 से हराने के बाद पाकिस्तान के मैच के बायकॉट करने पर कहा कि

“ये हमारा फैसला नहीं है. इसमें हम कुछ नहीं कर सकते. हमारी सरकार और पीसीबी चेयरमैन जो बोलेंगे हम वहीं करेंगे. वो जैसा कहेंगे हम वैसा ही करेंगे.”

मैच नही हुआ तो किसे होगा फायदा और किसे नुकसान

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड और नामीबिया को रखा गया है. भारतीय टीम अपने पहले मैच में 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ होगा. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 फरवरी को होगा. भारतीय टीम से अगर पाकिस्तान खेलने से मना करती है, तो भारत को 2 अंक मिल जाएंगे. ऐसे में भारत को फायदा है.

वहीं पाकिस्तान को अंक के नुकसान के साथ ही पैसों का भी नुकसान हो सकता है, आईसीसी, पाकिस्तान के उपर कई तरह के सस्पेंसन लगा सकती है, इसके साथ ही अच्छा ख़ासा फाइन भी आईसीसी, पीसीबी पर लगा सकती है.

 एशिया कप में भारत की युवा टीम को हराकर आसमान में उड़ रहा था सरफराज, वीवीएस लक्ष्मण ने लिया बदला 58 रनों से हराकर किया बाहर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply