India

Agra Road Accident: यूपी के आगरा में दर्दनाक हादसा, कैलादेवी दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, 4 घायल

Agra Accident: यूपी के आगरा जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां कार पेड़ से टकराने के कारण कार चालक और एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कैलादेवी दर्शन कर लौट रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, हादसा चित्राहाट थाना क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र निवासी एक ही परिवार के लोग कैला देवी के दर्शन कर बोलेरो से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. पुलिस उपायुक्त, पश्चिम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान चालक ऋषि (20), कामता प्रसाद (70), उनके बेटे देवेंद्र (35), पुत्रवधु सीमा (32) और 3 वर्षीय पौत्री आराध्य के रूप में हुई है. वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में जारी है. वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नींद की झपकी के कारण हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ. हालांकि पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है.

संत प्रेमानंद महाराज से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, नाम जप की जानी महिमा, देखें खास तस्वीरें

The post Agra Road Accident: यूपी के आगरा में दर्दनाक हादसा, कैलादेवी दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, 4 घायल appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply