IndiaTechnology

AI Summit 2026: Jio के AI फीचर्स ने खींचा ध्यान, आकाश अंबानी ने PM Modi को दी जानकारी

AI Summit 2026: Jio के AI फीचर्स ने खींचा ध्यान, आकाश अंबानी ने PM Modi को दी जानकारी

Akash Ambani Brief Pm Modi At Ai SummitImage Credit source: जियो

AI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अलग-अलग कंपनियों के पवेलियन पहुंचकर कंपनियों की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को देखा. पीएम मोदी जियो पवेलियन पहुंचे जहां जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने उनका स्वागत किया. रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जियो के बड़े AI इकोसिस्टम और सभी सेक्टर्स में डिजिटल बदलाव को तेज करने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी और उन्होंने बताया कि कंपनी एआई के क्षेत्र में क्या-क्या कर रही है?

आकाश अंबानी ने दी पीएम मोदी को ये जानकारी

आकाश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी देते हुए बताया कि कैसे स्टैक एंटरप्राइज इंटेलिजेंस से स्मार्ट होम तक एआई लोगों को सुविधा देने का काम कर रहा है. इस दौरान Jio Sanskriti AI, Jio AI Stack, Jio Shiksha, Jio Arogya AI और Jio AI Home जैसी पहल की भी जानकारी दी गई है. आकाश अंबानी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी प्लेटफॉर्म्स भारतीय भाषाओं में सपोर्ट देने के साथ-साथ सांस्कृतिक कंटेंट को बढ़ावा देने, शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और स्मार्ट जीवनशैली को सक्षम बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं.

ये है Jio का AI Vision

Jio के AI for All विजन को दोहराते हुए, कंपनी ने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर एक्सेसिबल और इनक्लूसिव बनाने के अपने कमिटमेंट पर जोर दिया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पहले भी इस बात पर जोर दिया है कि टेक्नोलॉजी की असली वैल्यू लोगों को बड़े पैमाने पर और बराबर फायदा पहुंचाने की उसकी क्षमता में है.

India AI Impact Summit ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को समझने के लिए भारत और दुनिया भर की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों, इनोवेटर्स और पॉलिसीमेकर्स को एक साथ लाया है.


google button

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply