India

Ajit Pawar Plane Crash : अजित पवार विमान हादसे को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- इस घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी

Ajit Pawar Plane Crash : नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान से जुड़े हादसे की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि कानून के बुनियादी सिद्धांतों का पालन नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के विधायक रोहित पवार ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें इस मामले के तथ्यों से अवगत कराया।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रोहित पवार ने आज मुझसे मुलाकात की और उस बारामती विमान दुर्घटना की जांच के बारे में गंभीर चिंता जताते हुए एक पत्र सौंपा, जिसमें अजित पवार जी और अन्य लोगों की जान चली गई थी।ऐसा प्रतीत होता है कि कानून के बुनियादी सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है, और मामले की गंभीरता के बावजूद कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की आवश्यकता है। अजित पवार की बीते 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई थी।

बता दें कि पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी।

The post Ajit Pawar Plane Crash : अजित पवार विमान हादसे को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- इस घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply