IndiaUttar Pradesh

अखिलेश यादव और राहुल गांधी ‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ हैं-केशव प्रसाद मौर्य

अखिलेश यादव और राहुल गांधी ‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ हैं-केशव प्रसाद मौर्य

अखिलेश यादव और राहुल गांधी ‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ हैं-केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “मैंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को ‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ कहा है; वे दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।”
केशव ने कहा, “इस तरह के वैश्विक संकट के समय, एक जिम्मेदार राजनेता को यह संदेश देना चाहिए कि यदि देश किसी भी संकट का सामना करता है, तो हम उसका मिलकर सामना करेंगे। जबकि वास्तव में कोई संकट नहीं है।”
उन्होंने कहा, “पहले देशभर में रोजाना करीब 50-55 लाख गैस सिलेंडर बुक होते थे; लेकिन उनके दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार के कारण यह आंकड़ा बढ़कर 75 लाख से अधिक हो गया है। यह एक गंदा खेल है, और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।”
राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा था, “दुनिया तेजी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाजे पर है। अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीजल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। सच्चाई साफ है – Compromised PM Modi ji ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है। कमजोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है। अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएंगे।”
हालही में अखिलेश यादव ने अपने एक्स पोस्ट में कहा था, “लोग कह रहे हैं कि जब खाली सिलेंडर ‘स्टूल’ बन गया है तो उप्र के अगले मंत्रीमंडल विस्तार में भाजपा अपने सभी विधायकों को ‘डिप्टी सीएम’ क्यों ना बना दे। लकड़ी का स्टूल तो शायद भाजपा के भ्रष्टाचारियों का बोझ न उठा पाए, शायद ये लोहे वाला स्टूल उठा ले।”
बता दें कि देश में एलपीजी की किल्लत की खबरों के बीच विपक्ष, सरकार को लेकर हमलावर है और उस पर निशाना साध रहा है। यही वजह है कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर पलटवार किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply