IndiaUttar Pradesh

अखिलेश यादव का बड़ा दांव! कांशीराम के बाद अब अंबेडकर जयंती पर भी सपा की नजर

अखिलेश यादव का बड़ा दांव! कांशीराम के बाद अब अंबेडकर जयंती पर भी सपा की नजर

अखिलेश यादव का बड़ा दांव! कांशीराम के बाद अब अंबेडकर जयंती पर भी सपा की नजर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शुक्रवार (3 अप्रैल) को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि जो कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस आवाज को दबाने का काम किया जाता है. इस सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ भी नहीं किया है, हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों.
वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा हम सब लोगों ने मिलकर के यह तय किया है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जो जयंती आ रही है उसको सेक्टर स्तर पर गांव स्तर पर हम लोग मनाने का काम करेंगे और किस तरीके का संकट है संविधान पर उस पर चर्चा हम लोग गांव स्तर पर करेंगे. सपा चीफ ने कहा कि यह अमृतकाल नहीं है, यह सनातनियों का संकट काल चल रहा है. जहां संत मारे जा रहे हैं, संत की हत्याएं हो रही हैं, संतों को अपमानित किया जा रहा है.
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग संविधान से चलने वाले लोग नहीं हैं, मन विधान से चलने वाले लोग हैं. पीडीए के लोगों को साथ में लाकर आने वाले समय में 2027 में बीजेपी को हराएंगे और विकास के रास्ते पर लाने का यूपी को काम करेंगे. सपा चीफ ने कहा कि ये लोग जापान घूम आए पर वहां से कुछ सीखकर नहीं आएं. कानून व्यवस्था चौपाट है, शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया है और स्वास्थ्य विभाग का हाल बुरा है. जिंदा लोगों को मुर्दाघर ले जा रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बुरी है. बीजेपी के लोग नकारात्मक लोग हैं, बीजेपी के पास दिन ही अब कितने बचे है, पार्टी के अंदर ही लड़ाई चल रही है.
अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सौदागर की तरह काम कर रही है. हर चीज को बेच रही है, उनका लक्ष्य केवल मुनाफा है और जो महंगाई हमें और आपको देखने को मिल रही है वो उनके भ्रष्टाचार की वजह से है. भ्रष्टाचार के साथ-साथ जो वो मुनाफा कमाने दे रहे हैं ज्यादा, उसकी वजह से बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ती चली जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply