IndiaUttar Pradesh

राजनीतिक है अखिलेश का मंदिर…सपा मुखिया ने शेयर किया ‘केदारेश्वर’ का VIDEO, तो टूट पड़े निषाद और बीजेपी

Akhilesh Yadav Temple Called Political Sp Chief Shares Kedarshwar Video Nishad And Bjp Attack

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर इटावा के सैफई में बन रहे केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो पोस्ट किया। अखिलेश की यह पोस्ट सामने आते ही योगी के मंत्री और बीजेपी ने सपा मुखिया पर धावा बोल दिया।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर इटावा में बन रहे केदारेश्वर महादेव मंदिर की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘जब कोई ‘अदृश्य’ शक्ति ऐसा करवाती है, तभी ऐसा भव्य प्रोजेक्ट आकार लेता है और दिखाई देता है।’ जैसे ही अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर किया, इससे राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

निषाद और त्रिपाठी ने कसा तंज

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम मंदिर जैसा एक मंदिर उत्तर प्रदेश के इटावा में बनाया जा रहा है। इस मंदिर का नाम श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर है। योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद और बीजेपी प्रवक्ता ने इटावा में बन रहे केदारेश्वर महादेव मंदिर को लेकर अखिलेश यादव की आलोचना की है।

राजनीतिक है यह मंदिर: निषाद

जब अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर केदारेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया तो योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने इसे ‘राजनीतिक मंदिर’ कहा। संजय निषाद ने कहा कि उनका मंदिर राजनीतिक मकसद से बनाया गया है। संजय निषाद ने कहा कि मंदिर सभी के सहयोग से बनते हैं, जैसे राम मंदिर बना। यह मंदिर राजनीतिक है।

ओवैसी के बयान पर भी भड़के

इसके अलावा मंत्री संजय निषाद ने AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के ‘हिजाब वाली पीएम’ वाले बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। संजय निषाद ने कहा कि पहले महिलाओं की स्थिति सुधारें। ओवैसी ने अपने बयान में कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला इस देश की पीएम बनेगी।

राकेश त्रिपाठी ने साधा निशाना

भारती जनता पार्टी ने भी इटावा में बन रहे केदारेश्वर महादेव मंदिर को लेकर अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा है कि अखिलेश यादव केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाकर पनी नकल की प्रवृत्ति को बता रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply