

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म का टीजर और चार्ट-बस्टर गानों ने पहले ही धूम मचा दी है. फिल्म ने मजेदार फैमिली एंटरटेनर के रूप में फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है. फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज हो रही थी. लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई हैअब फिल्म का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से शुरू होने जा रहे हैं.
फिल्ममेकर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अपने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स और बड़े मार्केट के एग्जीबिटर्स के साथ लंबी चर्चा और उनकी कई गुजारिशों के बाद, हमने भूत बंगला की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया है. हम दर्शकों को सिनेमा का एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हमें भरोसा है कि इस फैसले से फिल्म को फायदा होगा और थिएटर्स में इसे एक लंबी और शानदार दौड़ मिलेगी.’
आगे लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज, इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है, जो कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और प्रोड्यूसर्स के लिए बहुत अच्छी खबर है. हमारे एग्जीबिटर्स को लगा कि इस फिल्म को एक साफ और बिना किसी रुकावट वाला हफ्ता देना पूरी इंडस्ट्री के लिए सबसे बेहतर होगा. फिल्म भूत बंगला को एक हफ्ता आगे बढ़ाकर, हम यह पक्का कर रहे हैं कि दोनों फिल्मों को वह थिएटर स्पेस, मार्केटिंग फोकस और दर्शकों का ध्यान मिले जिसके वे हकदार हैं. हमारा मानना है कि यs फैसला हर किसी के लिए फायदेमंद है. फिल्ममेकर्स के लिए, एग्जीबिटर्स के लिए और सबसे जरूरी, उन दर्शकों के लिए जिन्हें बिना किसी समझौते के हर फिल्म का पूरा एक्सपीरियंस लेने का मौका मिलेगा.’
बता दें कि फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा) और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं.
‘भूत बंगला’ से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन लंबे समय के बाद साथ काम कर रहे हैं. उनके इस रीयूनियन को फैंस लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं. इस जोड़ी ने पहले भी कई ऐसी कल्ट कॉमेडी फिल्में दी हैं जो आज भी सबकी फेवरेट हैं. अब देखना होगा कि भूत बंगला कैसा परफॉर्म करती है..



