India

Amazon layoffs 2026 : 16000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी अमेजन, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Amazon layoffs 2026 : न्यूयॉर्क। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन तीन महीने में दूसरी बार बड़े पैमाने पर छंटनी करते हुए लगभग 16,000 नौकरियों की कटौती कर रही है। कंपनी ने कहा कि उसकी कर्मचारियों की जगह जनरेटिव यानी सृजन से जुड़े कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल करने की योजना है। महामारी के दौरान बढ़ी हुई कार्यबल संख्या को भी धीरे-धीरे कम किया जा रहा है।

तीन महीने में दूसरी बार बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहा है अमेजन

ई-कॉमर्स कंपनी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेथ गैलेटी ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी विभिन्न स्तरों को घटा रही है, कर्मचारियों की जिम्मेदारी बढ़ा रही है और नौकरशाही को कम कर रही है। गैलेटी ने कहा कि अमेजन की हाल की छंटनी अक्टूबर में हुई नौकरी कटौती के बाद आई हैं, जब कंपनी ने 14,000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि अमेजन की इकाइयों ने अक्टूबर में ये संगठनात्मक बदलाव पूरे कर लिए थे, लेकिन कुछ विभागों ने इसे अब तक पूरा नहीं किया है।

गैलेटी ने कहा कि अमेरिका में काम कर रहे कर्मचारियों को कंपनी के भीतर नई भूमिका खोजने के लिए 90 दिन का समय दिया जाएगा। जो कर्मचारी नया पद नहीं पा सकेंगे या नई नौकरी नहीं लेना चाहेंगे, उन्हें नौकरी से निकाले जाने के बाद दी जाने वाली क्षतिपूर्ति, नौकरी खोजने में सहायता सेवाएं और स्वास्थ्य बीमा सुविधाएं दी जाएंगी।

गैलेटी ने कहा, ‘इन बदलावों के साथ-साथ हम उन रणनीतिक क्षेत्रों और कार्यों में नियुक्तियां और निवेश भी जारी रखेंगे, जो हमारे भविष्य के लिए बेहद अहम हैं।’ यह अमेजन की 2023 के बाद सबसे बड़ी छंटनी है, जब कंपनी ने 27,000 नौकरियां खत्म की थीं।

The post Amazon layoffs 2026 : 16000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी अमेजन, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply