CrimeIndia

अमेठी: मोहब्बत के वादों में फंसाकर तीन साल तक दुष्कर्म, शादी की बात पर पलटा युवक; पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

अमेठी: जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ तीन वर्षों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक ने पहले प्रेम संबंध बनाए, मीठी-मीठी बातें कर शादी का भरोसा दिलाया और उसी विश्वास का फायदा उठाते हुए लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा. अब जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ तौर पर इंकार कर दिया.

पीड़िता के अनुसार, वह अपने ननिहाल नसीराबाद आती-जाती थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई. बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ संबंध बनाए. यह सिलसिला करीब तीन साल तक चलता रहा.

युवती का यह भी आरोप है कि जब उसने शादी की बात गंभीरता से उठाई तो युवक ने उसे अपने घर बुलाया. वहां आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर युवती व उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई. इसके बाद युवक ने शादी से साफ इंकार कर दिया.

पीड़िता ने मामले की शिकायत गौरीगंज कोतवाली में दी है और पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. युवती का कहना है कि उसे लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply