
Shah Rukh Khan And Ranveer Singh Meeting: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की सफलता की गूंज सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक भी पहुंच चुकी है। कई बड़े स्टार्स और डायरेक्टर्स इस फिल्म की जमकर तारीफ कर चुके हैं।
शाहरुख खान की खामोशी पर उठे सवाल
हालांकि, इतनी बड़ी सफलता के बावजूद शाहरुख खान की चुप्पी फैंस को खटक रही है। सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किंग खान ने अब तक फिल्म को लेकर कोई पब्लिक रिएक्शन क्यों नहीं दिया। इसी वजह से SRK ट्रोलिंग का भी सामना कर रहे हैं।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह संग वायरल हुई तस्वीर
इसी बीच रणवीर सिंह और शाहरुख खान की एक साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो हाल ही में आयोजित एक प्राइवेट बर्थडे पार्टी की बताई जा रही है, जहां कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। तस्वीर में दोनों स्टार्स एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं और कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। इस फोटो ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
सितारों से सजी थी पार्टी
यह तस्वीर एक खास मौके की है, जिसमें संजय दत्त, मान्यता दत्त समेत कई बड़े नाम मौजूद थे। पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की और माहौल पूरी तरह स्टार्स से सजा हुआ नजर आया। फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि भले ही शाह रुख खान ने पब्लिकली कुछ न कहा हो, लेकिन उन्होंने निजी तौर पर रणवीर सिंह को फिल्म की सफलता के लिए बधाई जरूर दी होगी।
बॉक्स ऑफिस पर बना रही रिकॉर्ड
धुरंधर 2 कमाई के मामले में हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 895 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1360 करोड़ के पार पहुंच चुका है। सिर्फ 10 दिनों में ऐसे आंकड़े छूना फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।
फैंस को अब भी SRK के रिएक्शन का इंतजार
फिलहाल, फैंस को इंतजार है कि शाहरुख खान कब इस ब्लॉकबस्टर फिल्म पर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं। वहीं, रणवीर सिंह की यह सफलता उनके करियर के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हो रही है।



